करीब चार घंटे बाद ट्रॉली में नए पहिए लगाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। कुछ देर ट्रेन हनुमानगढ़ स्टेशन खड़ी रही और बुधवार सुबह सात बजे ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। ड्राइवर की सूझबूझ से हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इससे पूर्व अचानक झटके के साथ ट्रेन रूकने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद यात्री नीचे उतरे तो हादसे का पता चला। क्षतिग्रस्त ट्रॉली को हनुमानगढ़ स्टेशन पर रखा गया है। साथ ही रेलवे अधिकारी इस घटना की गहनता से जांच करने में लग गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त बारिश भी शुरू हो गई थी। इसलिए ट्रॉली को बाहर निकालने और नई ट्रॉली लगाने में परेशानी आई।