7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में हुआ भयानक हादसा, ट्रक और कार में भयंकर भिड़ंत, 3 लोग घायल

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
accident

accident

हनुमानगढ़ ।

राजस्थान में बढ़ते हादसों के बाद बुधवार को भीषण हादसे में एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव नगराना के पास कार और ट्रक की भयंकर भिड़ंत हुई। भिड़ंत में कार में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक और कार की भिड़ंत इतनी ज्यादा भीषण थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन अन्य घायल हो गए, इन्हें संगरिया के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां से दो लोगों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में रैफर कर दिया है। कार सवार लोग हनुमानगढ़ के नगराना गांव के ही बताए जा रहे हैं।

- कार और ट्रक की भिड़ंत में तीन जने घायल
- गांव नगराना के पास कार और ट्रक की भिड़ंत
- तीन जने घायल दो हनुमानगढ़ रेफर एक संगरिया
- हादसे में घायल लोग नगराना निवासी बताए जा रहे हैं

कार-ट्रक में भिड़ंत इस कदर थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। वहीं भिड़ंत के बाद आस-पास के लोगों ने कार सवार लोगों को कार से बहार निकाला और उन्हें पास ही के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने से उन्हें हनुमानगढ़ रैफर कर दिया गया और एक का संगरिया के अस्पताल में इलाज जारी है। कार और ट्रक में भिड़ंत के कारणों की अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे के वक़्त आस-पास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस दे दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं राजस्थान के जोधपुर में भी कार-ट्रक में भिड़ंत हुई है जहां 4 लोगों की मौत की खबर है।

READ : इस व्याख्याता ने गरीब बेटियों को घर से लाकर उठाया उनकी पढ़ाई का जिम्मा, पहुंचाया ऊंचे मुकाम पर

- पेट्रोल-डीजल की दरों में फिर हुआ इजाफा, चार साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा पेट्रोल, अब बढ़ा इतना