8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक को सबक सिखाने के लिए ट्रक लूट की वारदात, पुलिस जांच में निकली झूठी

हनुमानगढ़. दो दिन पहले टाउन में जंक्शन रोड पर चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने का मामला झूठा निकला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खुद ट्रक मालिक ने ही दो जनों को बुलवा चालक के साथ मारपीट करवाई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 20 Jun 2021, 9:59 PM IST

चालक को सबक सिखाने के लिए ट्रक लूट की वारदात, पुलिस जांच में निकली झूठी

चालक को सबक सिखाने के लिए ट्रक लूट की वारदात, पुलिस जांच में निकली झूठी

चालक को सबक सिखाने के लिए ट्रक लूट की वारदात, पुलिस जांच में निकली झूठी
- पैसों के लेन-देन के विवाद के बाद ट्रक मालिक ने करवाई थी चालक से मारपीट
हनुमानगढ़. दो दिन पहले टाउन में जंक्शन रोड पर चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने का मामला झूठा निकला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खुद ट्रक मालिक ने ही दो जनों को बुलवा चालक के साथ मारपीट करवाई थी। मारपीट के बाद ट्रक मालिक रणजीत सिंह अपने ट्रक के चालक पिन्द्र उर्फ सोनू निवासी ऐलनाबाद को हनुमानगढ़ टाउन में छोड़कर चला गया था। टाउन थाना के एएसआई जसकरण सिंह ने बताया कि भीलवाड़ा से पंजाब जाते समय रास्ते में रुपयों को लेकर चालक पिन्द्र उर्फ सोनू और ट्रक मालिक रणजीत सिंह में बोलचाल हो गई थी। चालक को सबक सिखाने के लिए ट्रक मालिक ने ही दो जनों को हनुमानगढ़ टाउन में रास्ते में बुलवा चालक के साथ मारपीट करवाई थी। प्रारम्भिक जांच में लूट की वारदात नहीं होना पाया गया है। फिलहाल मुकदमा दर्ज करने के लिए किसी पक्ष की ओर से पुलिस थाना में रिपोर्ट भी नहीं दी गई है। हालांकि अब ट्रक चालक ने हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना में दरख्वास्त दी। इस आधार पर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि 17 जून की रात करीब सवा दस बजे टाउन पुलिस थाना में सूचना मिली कि एक व्यक्ति सतीपुरा बायपास रोड पर खड़ा है। वह अज्ञात जनों पर ट्रक छीनकर ले जाने का आरोप लगा रहा है। सूचना मिलने पर टाउन पुलिस की टीम सतीपुरा बायपास रोड स्थित जीएम रिसोर्ट के पास पहुंची तो वहां उन्हें पिन्द्र सिंह उर्फ सोनू निवासी ऐलनाबाद हरियाणा नामक व्यक्ति मिला। उसने पुलिस को बताया कि वह भीलवाड़ा से ट्रक नम्बर पीबी 11 वीवाई 7985 लेकर पंजाब के लिए रवाना हुआ था। रात करीब 9.30 बजे हनुमानगढ़ टाउन पहुंचा तो ट्रक में तेल कम होने के कारण वह पेट्रोल भरवाने के लिए ट्रक को जंक्शन रोड पर ले गया। जब वह रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तो बिना नम्बरी कार सवार तीन-चार अज्ञात व्यक्ति आए। उन्होंने कार को आगे लाकर ट्रक रूकवा लिया। दो व्यक्तियों ने उसे ट्रक से जबरन नीचे उतारकर हाथ बांधकर कार में बैठा लिया। इसके बाद दो जने ट्रक को लेकर वहां से चले गए। दो जने उसे कार में डालकर सतीपुरा बायपास रोड पर ले गए और वहां उसे नीचे उतारकर कार लेकर भाग गए। इस पर पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबन्दी करवा ट्रक की तलाश करवाई। साथ ही अज्ञात कार व उसमें सवार होकर आए लोगों की तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। तब पिन्द्रसिंह ने ट्रक मालिक से बात कर रिपोर्ट देने की बात पुलिस को कही थी। पुलिस पहले से ही लूट के इस मामले को संदिग्ध मान रही थी।