scriptचार युवकों ने घर में सो रही दो किशोरियों से किया गैंगरेप, नशीला पदार्थ पिला गली में छोड़ भागे | two girls Gangrepe in hanumangarh | Patrika News

चार युवकों ने घर में सो रही दो किशोरियों से किया गैंगरेप, नशीला पदार्थ पिला गली में छोड़ भागे

locationहनुमानगढ़Published: Jun 15, 2018 07:23:08 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

घर में सो रही दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। घर में घुसे चार युवक दोनों को उठाकर घर में ही बने एक कमरे में ले गए तथा गैंगरेप किया।

rape
हनुमानगढ़। घर में सो रही दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। घर में घुसे चार युवक दोनों को उठाकर घर में ही बने एक कमरे में ले गए तथा गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों किशोरियों को नशीला पदार्थ मिला पेय पिला दिया। बेहोशी की हालत में चारों जने किशोरियों को घर के पीछे एक गली में छोड़कर फरार हो गए। मामला जंक्शन थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में गुरुवार देर रात महिला पुलिस थाने में चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार जंक्शन क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके भाई की 16 वर्षीय लड़की गर्मियों की छुट्टियों में उसके पास आई हुई है। वहीं उसकी ननद की 15 वर्षीय लड़की उसी के पास रहती है। उसके माता-पिता नहीं हैं। 12 जून की रात्रि को करीब एक-डेढ़ बजे रमजान, बब्बू, सोहन व सुखदेव सिंह घर में घुसे। घर के आंगन में सो रही उसकी ननद की लड़की व भाई की लड़की का मुंह दबाकर दोनों को घर के बाहर वाले कमरे में ले गए तथा दुराचार किया।
दुराचार के बाद दोनों को कोई नशीला पदार्थ मिला पेय पदार्थ पिलाया। इससे दोनों बेहोश हो गई। चारों जने उन्हें बेहोशी की हालत में मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गए तथा घर के पीछे की गली में सूनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए।
बुधवार सुबह परिजन उठे तो दोनों लड़कियां गायब थी। उसका भाई दोनों को ढूंढता हुआ घर के पीछे की गली में पहुंचा तो वे बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने के बाद दोनों ने आपबीती बयां की।
पुलिस ने आरोपित रमजान, बब्बू, सोहन व सुखदेव सिंह के खिलाफ भादंसं की धारा 458, 376, 34 के अलावा 3/4 पोक्सो एक्ट व 3(2)(5) एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। जांच एससीएसटी सेल के सीओ भंवरलाल कर रहे हैं।
महिला पुलिस ने शुक्रवार को दोनों किशोरियों का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना 12 जून की रात्रि की बताई जा रही है। लेकिन परिजन दो दिन तक रिपोर्ट देने थाने नहीं आए। गुरुवार को भी देर रात मामला दर्ज करवाने थाने पहुंचा।

ट्रेंडिंग वीडियो