
ट्रक में नशीली दवा की तस्करी करते दो गिरफ्तार
ट्रक में नशीली दवा की तस्करी करते दो जने गिरफ्तार
- जंक्शन पुलिस की कार्रवाई
हनुमानगढ़. नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर एसपी प्रीति जैन के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जंक्शन पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली टेबलेट जब्त की। मौके से दो जनों को गिरफ्तार कर ट्रक भी जब्त किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। पुलिस के अनुसार डीएसपी हनुमानगढ़ के निर्देशन में जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा के नेतृत्व में पुलिस दल ने जंक्शन क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक ट्रक को रुकवा कर पूछताछ की। ट्रक चालक एवं खलासी की बातें आदि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तलाशी ली। ट्रक से कार्टन में भरी साढ़े तेईस हजार नशे में इस्तेमाल होने वाली गोलियां मिली। आरोपियों के पास प्रतिबंधित श्रेणी की इन दवाओं के परिवहन एवं भंडारण संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने दवा एवं ट्रक जब्त कर उसमें सवार देबूराम जाट तथा उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई थी। दोनों को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड मंजूर होने के बाद आरोपियों से नशीली दवा की खरीद, इसकी सप्लाई लेने वाले आदि के बारे में पूछताछ की जाएगी।
Published on:
29 May 2021 10:44 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
