8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ में चालक को बंधक बनाकर अज्ञात जनों ने लूटा ट्रक

हनुमानगढ़. टाउन में गुरुवार रात कार सवार चार-पांच अज्ञात जने ट्रक लूट ले गए। चालक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। बाद में उसे रास्ते में उतार कर फरार हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 18 Jun 2021, 9:43 PM IST

हनुमानगढ़ में चालक को बंधक बनाकर अज्ञात जनों ने लूटा ट्रक

हनुमानगढ़ में चालक को बंधक बनाकर अज्ञात जनों ने लूटा ट्रक

हनुमानगढ़ में चालक को बंधक बनाकर अज्ञात जनों ने लूटा ट्रक
- टाउन में जंक्शन रोड की घटना
- पुलिस जुटी जांच में, घटना पर जताया जा रहा संदेह
हनुमानगढ़. टाउन में गुरुवार रात कार सवार चार-पांच अज्ञात जने ट्रक लूट ले गए। चालक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। बाद में उसे रास्ते में उतार कर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई। मगर उनका सुराग नहीं लग सका। लूटा गया ट्रक पत्थर के पाउडर से भरा बताया गया जो पंजाब जा रहा था। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब सवा दस बजे टाउन पुलिस को लूट की सूचना मिली। एएसआई जसकरण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सतीपुरा बायपास रोड स्थित जीएम रिसोर्ट के पास पहुंची। वहां उन्हें भिन्द्र सिंह उर्फ सोनू निवासी ऐलनाबाद, हरियाणा मिला। उसने पुलिस को बताया कि वह भीलवाड़ा से ट्रक नम्बर पीबी 11 वीवाई 7985 लेकर पंजाब के लिए रवाना हुआ था। तेल कम होने के कारण ट्रक को जंक्शन रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप की ओर ले गया। पम्प के पास पहुंचा तो बिना नम्बरी कार में सवार चार-पांच अज्ञात व्यक्ति आए। कार को आगे लाकर ट्रक रुकवाया। उसे ट्रक से जबरन उतार हाथ बांधे व कार में बैठा लिया। इसके बाद तीन जने ट्रक को लेकर वहां से चले गए। दो जने उसे कार में डालकर सतीपुरा बायपास रोड पर ले गए और वहां उसे नीचे उतारकर भाग गए। इस संबंध में शुक्रवार शाम तक कोई परिवाद नहीं दिया गया। ट्रक चालक ने अपने मालिक के आने के बाद परिवाद देने की बात कही।