कल्याण भूमि समिति सचिव राकेश मोंगा व दमकल प्रभारी रामसिंह बागडिय़ा के अनुसार बुधवार दोपहर करीब पौने एक बजे दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों ने पश्चिमी हिस्से में अचानक धुंआ उठता देखा। जाकर देखने पर भीषण आग ने यहां पड़ी लकडिय़ों, बनसटियों, पूले व कई पेड़ों को अपनी चपेट में ले रखा था। आनन-फानन में दमकल व पुलिस को सूचना की।