9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विमंदित बालक से कुकर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़. दिमागी रूप से कमजोर बालक से कुकर्म कर वीडियो बनाने व वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन नाबालिग अपचारियों को निरुद्ध किया गया।

2 min read
Google source verification
विमंदित बालक से कुकर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

विमंदित बालक से कुकर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

विमंदित बालक से कुकर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस ने मामला दर्ज करने के अगले दिन ही आरोपियों को पकड़ा
- आरोपियों में तीन बाल अपचारी, सुधार गृह भेजा
हनुमानगढ़. दिमागी रूप से कमजोर बालक से कुकर्म कर वीडियो बनाने व वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन नाबालिग अपचारियों को निरुद्ध किया गया। इस संबंध में गुरुवार रात को जंक्शन थाने में चार जनों के खिलाफ कुकर्म, पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। यद्यपि घटना करीब एक पखवाड़ा पुरानी बताई गई है। परिजनों ने अब घटना का वायरल वीडियो देखा तो उनको पता चला और मुकदमा दर्ज करवाया गया। एसपी प्रीति जैन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में इस मामले में आरोपी की गिरफ्तार आदि की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसका 15 वर्षीय भतीजा करीब 15 दिन पहले जंक्शन के रीको एरिया स्थित फैक्ट्री में किसी कार्य से गया था। फैक्ट्री में उसे रवि शाक्य (19) पुत्र महेन्द्र शाक्य निवासी वार्ड 4, नई खुंजा तथा तीन जने अन्य मिले। चारों ने उसे पकड़ लिया व डरा-धमकाकर शौचालय में ले गए। वहां उसके साथ कुकर्म किया। मोबाइल फोन में घटना का वीडियो बना लिया। धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद नई खुंजा के ही एक अन्य जने ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिवादी के अनुसार उसके भतीजे ने घर आकर इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। गुरुवार को उसने किसी के मोबाइल फोन में उक्त वीडियो देखा तो घटना का पता चला। पुलिस ने पीडि़त बालक के चाचा की रिपोर्ट पर रवि शाक्य सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसकी जांच पुलिस उप अधीक्षक प्रशांत कौशिक ने शुरू कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीडि़त बालक का मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही विधि से संघर्षरत तीन बालकों को निरुद्ध किया। वीडियो बनाने एवं वायरल करने वालों के खिलाफ भी पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रेस वार्ता में सीओ प्रशांत कौशिक, जंक्शन थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई व टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण उपस्थित रहे।