17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: ट्रक व पीक अप की भिड़न्त ट्रक मे लगी आग

भर्ती में लाटरी प्रक्रिया बंद करने की मांग किसान समस्याओं से कराया रुबरु
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 20 Apr 2018, 1:45 PM IST

rawatsar pick up truck accident

rawatsar pick up truck accident

रावतसर. थाना क्षेत्र के गांव बरमसर में मेगा हाईवे पर एक मृत गो वंश के सड़क पर पड़े होने के चलते पिकअप व ट्रक अनियंत्रित होकर आपस में टकराकर पलट गए पलटे हुए ट्रक में आग लग जाने से एक बार अफरा तफरी का माहौल बन गया बाद में रावतसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही आपातकालीन सेवा 108 की सहायता से पिकअप सवार दो जनों को घायल अवस्था में पल्लू के राजकीय चिकित्सालय ले जाकर उपचार शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप में सवार दो व्यक्ति घायल हुए पिकअप चालक व परिचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं घायलों का अभी पल्लू के राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है वही दुर्घटना के बाद मेगा हाईवे जाम हो गया जिसे रावतसर पुलिस की कोशिश से खुलवाया गया।

संगरिया. समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद मेंं किसानों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल खेती बचाओ किसान बचाओ मोर्चा संयोजक ओम जांगू, किसान संघर्ष समिति संयोजक अशोक चौधरी व सुभाष सींवल के नेतृत्व में कलक्टर से मिला। उन्होंने पर्याप्त बारदाना, खरीद सीमा बढ़ाने, एक भामाशाह कार्ड पर दूसरा रजिस्ट्रेशन करवाने में आ रही दिक्कत बताई।

सहकारिता डिप्टी रजिस्ट्रार सुल्तान बेनीवाल ने किसानों को आश्वत किया कि खरीद सीमा एक- दो दिन में बढ़ा दी जाएगी। बारदाना समस्या दूर करने के प्रयास हो रहे हैं। कलक्टर ने संगरिया को 36 गांठ (18 हजार थैले) आवंटित करने एवं शीघ्र पहुंचाने का निर्देश सहकारी विभाग को दिया है। अब एक भामाशाह कार्ड पर दूसरे रजिस्ट्रेशन के लिए स्टेंप लगाकर नए सदस्य का समर्थन मूल्य सरसों व चना विक्रय रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।


पीलीबंगा. सफाई सेवकों की भर्ती में बढ़ोतरी करने एवं सफाई सेवकों की भर्ती में लाटरी प्र्रक्रिया बंद करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पालिकाध्यक्ष राजकुमार फण्डा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में कुल 36 पदों को लेकर भर्ती निकाली गई।

वर्तमान में पालिका में सफाई कर्मचारियों के कुल 63 पद रिक्त है एवं नगरपालिका में काफी समय से सफाई सेवक पालिका में मानदेय पर कार्यरत है। संघ ने रिक्त पड़े 63 पदों पर भर्ती करने एवं पालिका में कई वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उक्त सफाई कर्मचारियों की भर्ती साक्षात्कार के अनुसार करवाए जाने की मांग की।