5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: हथियारों के बल पर चौकीदारों को बनाया बंधक, दीवार फांद गोदाम में घुसे लुटेरे

- हैफेड गोदाम चौटाला में बीती रात हुई वारदात -कंटीले तारों वाली आठ फुट ऊंची दीवार फांद गोदाम में घुसे लुटेरे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 27 Nov 2017, 2:02 PM IST

robbery in sangria

robbery in sangria

संगरिया. हथियारों के बल पर संगरिया रोड़ पर तेजाखेड़ा मार्ग स्थित गांव चौटाला के हैफेड गोदाम से शनिवार रात अज्ञात लुटेरे कंटीले तारों वाली आठ फुट ऊंची दीवार फांद कर ९३५ गेहूं की बोरियां चुरा ले गए। उन्होंने गोदाम के दो चौकीदारों को बंधक बना कर तीन घंटे में लूट को अंजाम दिया। लुटेरे दो ट्रकों में सवार होकर वहां पहुंचे। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लुटेरों की संख्या 2५-३० थी।

Video: जलदाय विभाग की डिग्गीयों में जा रहा है घरो का गंदा पानी

मौके पर डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, चौटाला चौकी प्रभारी सुखजीतसिंह, उप निरीक्षक कृष्णचंद व राजेंद्रसिंह, एफएसएल टीम, डॉग स्कवायड टीम, हैफेड के अधिकारी व डीएफएसओ ने पूरी जानकारी लेकर जांच शुरु की है। पुलिस इस चोरी को पंजाब के गांव रामसरा थाना बहाववाला (अबोहर) के नजदीक स्थित पनग्रेन के गोदाम से बीते रविवार रात १६५० गेहूं के थैले लूट से जोड़कर देख रही है। कयास लगाया कि उन्हीं लुटेरों ने इस गोदाम में चोरी की है। पुलिस की कुछ टीमें अबोहर की ओर भी रवाना की गई हैं। घटना के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

Video: श्रीगंगानगर की न्यूज के लिए क्लिक करें


हथियार के बल पर लूट

डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने चौकीदारों से पूछताछ की है। बताया कि शनिवार रात करीब 1१ बजे यहां तैनात दो चौकीदार गुरपालसिंह (५०) पुत्र गुरमेलसिंह निवासी नरसिंह कॉलोनी डूमवाली (डबवाली) व अनिल (१९) पुत्र पदमराज मेघवाल निवासी चौटाला (हरियाणा) मुख्य गेट से थोड़ा पीछे अलग-अलग स्थानों पर चौकीदारी कर रहे थे। तेजाखेड़ा मार्ग की तरफ पश्चिमी दिशा की दीवार पर लगी कंटीली तारों को बांधकर सात जने दीवार फांदकर गोदाम में घुस गए और उन्हें रस्सियों से बांध बंधक बना दिया।

40 साल से 40 परिवारों को नहीं मिला आसरा

लुटेरों के हाथ में रॉड व लाठियां थी। उन्हेें धमकाया कि शोर मचाया तो वे बंदूक से उन्हें गोली मार देंगे। लुटेरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर दूर खड़े ट्रकों को अंदर आने दिया और बड़े ही पेशेवर अंदाज में लूटपाट की। इनमें से 4 लोग चौकीदारों को बंधक बनाकर बैठे रहे, जबकि उनके अन्य साथी गोदाम से गेहूं की ५0-५0 किलो वजन की करीब ९३५बोरियां ट्रकों में लोड कर लूट ले गए, जिनका कुल वजन 4६८ क्विंटल और कीमत करीब 8 लाख रुपए है।

Video: सर्दी से बढ़ेगी मिठास, खिले किसानों के चेहरे


लुटेरे थे जानकार

पुलिस अधिकारियों ने जांच में पाया कि लुटेरे गेहूं भंडारण की कार्यप्रणाली से पूरी तरह परिचित थे। वे अमृतसरी पंजाबी भाषा में बिना नाम का संबोधन किए आपस में वात्र्तालाप कर रहे थे। डीएसपी ने कहा कि रात की घटना की जानकारी पुलिस को रविवार सुबह छह बजे मिली। मौके पर ही यदि पता चल जाता तो लुटेरे गिरफ्त में होते। अभी तक की जांच के दौरान चौकीदारों व घर सो रहे सिक्योरिटीगार्ड के मोबाइल नंबरों को टे्रसिंग पर लगाया है। गोदाम के पास रोड पर निजी तौर से लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। घटनास्थल पर गहनता से जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। जिसने पूरे गोदाम व आसपास के क्षेत्र की गहनता से जांच-पड़ताल की।

हड्डा रोड़ी बनी सार्वजनिक गलियां, कुत्तों ने खाया बछड़े का शव


आठ करोड़ की कीमत के गेहूं की सुरक्षा में लगे थे निहत्थे चौकीदार

इस घटना के बाद सरकारी लापरवाही का एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि करीब आठ करोड़ रुपये कीमत का गेहूं भंडारण करने वाले गोदाम की सुरक्षा दो निहत्थे चौकीदारों के हवाले थी। गोदाम में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हुए थे। चोरी से आधे घंटे पहले गोदाम की लाईट भी बंद हो गई। वहीं चौकीदारों ने मोबाइल पर किसी को सूचना नहीं दी। जिससे किसी मिलीभगती को भी टटोला जा रहा है। पुलिस चौकी चौटाला प्रभारी सुखजीतसिंह ने चौकीदारों गुरमेलसिंह, अनिल व सिक्योरिटी गार्ड व अन्य के बयानों पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। दोपहर में एसपी ने आकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Video : फिजा में गूंजा वाहे गुुरु-वाहे गुरु