विशेष कीर्तन दरबार आज
इसी क्रम में शनिवार को विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें दरबार साहिब अमृतसर के हजुरी रागी भाई सतनामसिंह कोहाड़का गुरु महिमा का गान करेंगे। विशेष धार्मिक समागम रविवार सुबह आठ बजे से होगा। इसमें भाई गुरचरण सिंह, हजूरी रागी भाई मलकीत सिंह, भाई गुरप्रतापसिंह, सुखप्रीत कौर, गुरुद्वारा कलगीधर नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थी तथा गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग सभा गुरु महिमा का गान करेंगे। गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।