8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घग्घर नदी के ओटू हैड से राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित, धान उत्पादक किसानों में उत्साह

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. घग्घर नदी के ओटू हैड से राजस्थान क्षेत्र के लिए शुक्रवार को पानी प्रवाहित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बारह बजे के करीब ओटू हैड का लेवल मेनटेन करने के बाद राजस्थान क्षेत्र के लिए करीब तीन हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 23 Jul 2021, 5:00 PM IST

घग्घर नदी के ओटू हैड से राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित, धान उत्पादक किसानों में उत्साह

घग्घर नदी के ओटू हैड से राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित, धान उत्पादक किसानों में उत्साह

घग्घर नदी के ओटू हैड से राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित, धान उत्पादक किसानों में उत्साह
हनुमानगढ़. घग्घर नदी के ओटू हैड से राजस्थान क्षेत्र के लिए शुक्रवार को पानी प्रवाहित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बारह बजे के करीब ओटू हैड का लेवल मेनटेन करने के बाद राजस्थान क्षेत्र के लिए करीब तीन हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। शनिवार दोपहर तक पानी के हनुमानगढ़ क्षेत्र में पहुंचने के आसार हैं। 23 जुलाई को घग्घर नदी के गुल्ला चिक्का हैड पर २८१६०, खनौरी पर १०५५०, चांदपुर में ११५०० क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था। ओटू हैड पर भी पानी का प्रवाह तेज होने पर अब राजस्थान क्षेत्र के लिए घग्घर नदी में करीब ३००० क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। इससे धान उत्पादक किसान काफी उत्साहित हैं। इससे पहले २२ जुलाई को घग्घर नदी के गुल्ला चिक्का हैड पर २९२३२, खनौरी पर १००५०, चांदपुर में १०५०० व ओटू हैड पर ३००० क्यूसेक पानी चल रहा था। ओटू हैड पर पानी पहुंचने से यहां का लेवल ६४६ फीट के करीब हो गया था। अब बताया जा रहा है कि यहां ६४८ फीट भराव होने के बाद राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित किया गया है।