6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डमी परीक्षार्थी बैठाकर किसने किया परीक्षा में खेल

हनुमानगढ़. भादरा में निजी स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र पर डमी परीक्षार्थी बैठाने के प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं संलिप्त लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी डॉ. अजय सिंह एवं एडीएम प्रतिभा देवठिया को ज्ञापन सौंपे।

2 min read
Google source verification
डमी परीक्षार्थी बैठाकर किसने किया परीक्षा में खेल

डमी परीक्षार्थी बैठाकर किसने किया परीक्षा में खेल

डमी परीक्षार्थी बैठाकर किसने किया परीक्षा में खेल
- डमी परीक्षार्थी प्रकरण की शीघ्र हो निष्पक्ष जांच
- जिम्मेदारों का पता लगाकर की जाए कार्रवाई
हनुमानगढ़. भादरा में निजी स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र पर डमी परीक्षार्थी बैठाने के प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं संलिप्त लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी डॉ. अजय सिंह एवं एडीएम प्रतिभा देवठिया को ज्ञापन सौंपे। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में सौंपे गए इन ज्ञापन में बताया कि गत दिनों राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के भादरा स्थित परीक्षा केन्द्र एपेक्स पब्लिक स्कूल में डमी परीक्षार्थियों से कक्षा दसवीं की परीक्षा दिलवाकर फर्जी तरीके से पास करवाने का गड़बड़झाला सामने आया है। इस परीक्षा केन्द्र पर हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति गणेशराज बंसल के नाम पर किसी डमी विद्यार्थी ने दसवीं की परीक्षा दी थी। जबकि सभापति गणेशराज बंसल की ओर से इस परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं करने की बात सामने आई है। इससे यह मामला और भी ज्यादा गम्भीर हो गया है। यदि सभापति ने परीक्षा फार्म नहीं भरा तो उनके नाम से कौन और क्यों परीक्षा दिलवा रहा था। इसकी जांच होनी चाहिए। नगर परिषद सभापति के नाम से परीक्षा फार्म, हाल टिकट, पीसीपी बैच, स्टूडेंट आईडेंटी कार्ड 2021-2022, हाल टिकट थ्योरी, एक्जाम डेट, पेमेंट हिस्ट्री, परिवार राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जन्मतिथि परिवर्तन की ऑनलाइन पेमेंट रसीद, आधार कार्ड, नोटिफिकेशन बाबत जन्मतिथि बदलाव, एडमिशन वैरिफाइड आदि दस्तावेज किसकी ओर से तैयार करवाए गए तथा परीक्षा फार्म में उपयोग में लिए गए। परीक्षा फार्म के लिए जमा करवाई गई फीस का ऑनलाइन भुगतान किसकी ओर से व किस बैंक खाता से किया गया तथा परीक्षा फार्म में मोबाइल नम्बर किसका भरा गया है एवं परीक्षा फार्म में ई-मेल आईडी किसकी प्रयोग में ली गई, इन तथ्यों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा ज्ञापन में हनुमानगढ़ जिले में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के परीक्षा केन्द्रों की गहनता से जांच कर डमी विद्यार्थियों को किसी अन्य व्यक्ति के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा में बैठाकर परीक्षा दिलवाने के गौरखधंधे की गहनता से जांच करवाने तथा डमी परीक्षार्थी परीक्षा में बैठाकर नकल करवाकर परीक्षा पास करवाने वाले गिरोह का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता अमित सहू, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, नगीना बाई, जुगल किशोर गौड़, अरुण खिलेरी, पवन श्रीवास्तव, पार्षद स्वर्णसिंह, गुरदीपसिंह बराड़, बलराजसिंह दानेवालिया, सुनील अमलानी, संजय सांसी, सिंगाराम भाट, सुरेश धमीजा, प्रदीप ऐरी, सौरभ शर्मा, दीपक खाती, प्रदीप करवा, रवि कुमार आदि शामिल रहे।