2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध शराब ठेका हटाने की मांग , धरना-प्रदर्शन की चेतावनी शराब बरामद

आबकारी विभाग की कृपा से नेहरु मार्केट में चल रहे अवैध देशी शराब ठेका को हटाने की मांग लेकर दुकानदार गुरुवार को उप निरीक्षक ओमप्रकाश से मिले और वस्तुस्थिति बताकर ज्ञापन सौंपा।संचालक इसे गोदाम बताते हैं जबकि खुले में शराब बिक्री व सेवन से दुकानदार सहित आमजन परेशान हैं। इसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lata Borad

•

Updated: 5 Jan 2017, 2:59 PM IST

wine shops to be closed

wine shops to be closed

संगरिया

आबकारी विभाग की कृपा से नेहरु मार्केट में चल रहे अवैध देशी शराब ठेका को हटाने की मांग लेकर दुकानदार गुरुवार को उप निरीक्षक ओमप्रकाश से मिले और वस्तुस्थिति बताकर ज्ञापन सौंपा। हंसराज सोनी, भोलासिंह, निक्का कटारिया, बलवीर, रवि, सूर्यप्रकाश, अजय, ठाकरदास, मुकेश आदि दुकानदारों ने बताया कि मार्केट के बीचों-बीच अवैध शराब ठेका संचालित है। जहां पानी कैंपर लगा है और शराब की खाली बोतलों के ढेर पड़े हैं। हालांकि पूछने पर संचालक इसे गोदाम बताते हैं जबकि खुले में शराब बिक्री व सेवन से दुकानदार सहित आमजन परेशान हैं। इसी मार्ग से गुरुनानक नगर व रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए रास्ता है। आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने दस दिनों के भीतर ठेका नहीं हटाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की। कस्बे के वार्ड दस निवासी बलजीतसिंह सोनी को सार्वजनिक स्थल पर देशी शराब बचते पचास पव्वे व १८० रुपए नगदी सहित गिरफ्तार किया। जिस पर दुकानदारों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन ने छोटी कार्रवाई कर कत्र्तव्यों की इतिश्री तो कर दी जबकि भारी मात्रा में शराब पकड़ी जानी थी। गोरा ने बताया कि नियमानुसार आबकारी विभाग ही कार्रवाई करने में सक्षम है, शिकायत पर शांति व कानून व्यवस्था की खातिर गए तो मौके पर कार्रवाई की।

आबकारी विभाग की कृपा से नेहरु मार्केट में चल रहे अवैध देशी शराब ठेका को हटाने की मांग लेकर दुकानदार गुरुवार को उप निरीक्षक ओमप्रकाश से मिले और वस्तुस्थिति बताकर ज्ञापन सौंपा।संचालक इसे गोदाम बताते हैं जबकि खुले में शराब बिक्री व सेवन से दुकानदार सहित आमजन परेशान हैं। इसी मार्ग से गुरुनानक नगर व रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए रास्ता है। आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने दस दिनों के भीतर ठेका नहीं हटाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।