4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भ्रष्ट राजनीति खत्म करने में महिला सशक्तिकरण आज की आवश्यकता’

- पत्रिका चेंजमेकर अभियान में बोली महिलाएं व लिया संकल्प
2 min read
Google source verification
changemaker meeting

changemaker meeting

संगरिया.

राजस्थान पत्रिका के महा अभियान स्वच्छ करें राजनीति के तहत गुरुवार दोपहर कृषक विश्राम गृह में एमआर कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान के सहयोग से परिचर्चा हुई। वक्ताओं ने नारी शक्ति ने भ्रष्ट राजनीति को खत्म करने के लिए महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता जताई। अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि जब पढ़े-लिखे, अच्छी सोच व हालात सुधारने की मंशा रखने वाले लोग सक्रिय होंगे तभी राजनीति ज्यादा जवाबदेह व जन हितैषी होगी।


भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब सींवर ने कहा कि अब तस्वीर बदलनी होगी। महिलाएं सक्रिय हुई तो हिम्मत खुलेगी, कारवां बढ़ेगा व स्वार्थ की राजनीति करने वालों के हौसले पस्त होंगे। उन्होंने दहेज व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने, पुरुषों के समान नारी अधिकार व सम्मान, राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष गायत्री गहलोत, नगर अध्यक्ष बेबी बोथरा, उपाध्यक्ष शांति बिश्रोई, महामंत्री पूजा तथा शिक्षिका उर्मिला बिश्रोई ने पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए कहा जब तक महिलाओं की पूरी हिस्सेदारी नहीं होगी, राजनीति अधूरी ही रहेगी। पत्रिका संवाददाता योगेन्द्र गुप्ता ने पत्रिका के सामाजिक सरोकारों व अभियान की जानकारी दी।


इससे पूर्व संस्थान संचालक पारस मिड्ढा स्वागत करते बोले कि स्वच्छ राजनीति की जरुरत महसूस कर इतनी गर्मी में भी एकत्र हुए। बललाव के नायक या स्वयंसेवक के रुप में अभियान से जुड़कर सहयोग करें तो हमारा यूं जुडऩा साकार होगा। संवाददाता ने सामाजिक सरोकारों व अभियान की जानकारी देते हुए कहा राजनीतिक चेतना के लिए सभी पार्टियां महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात करती हैं पर मौका देने से बचती हैं। हम राजनीति को गंदा मानकर भागते रहेंगे तो स्वार्थी तत्व नीचे से ऊपर तक राजनीति पर कब्जा किए रहेंगे, इसे रोकना होगा। भाजयुमो खेल मोर्चा जिला संयोजक प्रवेश स्वामी व हनुमान ने सहयोग किया।


मौजूद युवतियों रिधम स्वामी, संजना, अनवी, डिंपल, सुनीता, कुसुम ने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ रही हैं पर राजनीति से अब भी बचते हैं, जो गलत है। पूनम, स्नेहा, वर्षा, ब्रह्मशक्ति, संदीपकौर, तीजूदेवी, भजनदीप, किरण व सुखप्रीत बोलीं कि आज राजनीति में अपराधियों, पूंजीपतियों, लुटेंरों का झुंड बढऩे से हमने अपने लिए दूरी की लकीर ख्ींच दी है जिसे अब मिटाना होगा। परिचर्चा में स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य उर्मिल गुप्ता व धीरज गोयल मौजूद रहे। सात युवतियों ने अभियान से जुडऩे के लिए नोमिनेशन भी किया। अंत में सबने खड़े होकर समवेत स्वर में राजनीति में सक्रियता से प्रेरित करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा भ्रष्ट राजनीतिज्ञों का साथ नहीं देने जैसे तीन संकल्प लिए।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग