8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशीली दवा तस्करी के आरोप में हनुमानगढ़ के रोडांवाली का युवक गिरफ्तार

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. नशीली दवा की तस्करी के आरोप में जंक्शन पुलिस ने शनिवार रात एक जने को गिरफ्तार किया। रोडांवाली निवासी आरोपी युवक के कब्जे से 2500 टेबलेट तथा 13 शीशियां जब्त की गई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 22 Nov 2020, 7:25 PM IST

नशीली दवा तस्करी के आरोप में हनुमानगढ़ के रोडांवाली का युवक गिरफ्तार

नशीली दवा तस्करी के आरोप में हनुमानगढ़ के रोडांवाली का युवक गिरफ्तार

नशीली दवा तस्करी के आरोप में हनुमानगढ़ के रोडांवाली का युवक गिरफ्तार
- 2500 टेबलेट व नशीली सिरप की 13 शीशी जब्त
- आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़. नशीली दवा की तस्करी के आरोप में जंक्शन पुलिस ने शनिवार रात एक जने को गिरफ्तार किया। रोडांवाली निवासी आरोपी युवक के कब्जे से 2500 टेबलेट तथा 13 शीशियां जब्त की गई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड मंजूर कराया गया। मामले की जांच टाउन थाना प्रभारी रमेशचंद्र माचरा को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम का भी विशेष सहयोग रहा।
जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि नशे पर अंकुश को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी राशि डोगरा के निर्देशन टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर जिला स्पेशल टीम के सहयोग से एसआई शैलेशचन्द के नेतृत्व में कार्रवाई कर गांव रोडांवाली से आबिद उर्फ सलीम उर्फ आदिल (24) पुत्र रसीद अहमद निवासी वार्ड 14, रोडांवाली को
गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नशीली दवा की 13 शीशियां व नशे में प्रयुक्त होने वाली टेबलेट के 250 पत्तों में भरी 2500 टेबलेट जब्त की गई। कार्रवाई दल में एएसआई शम्भूदयाल स्वामी, हैड कांस्टेबल पुरुषोत्तम, कांस्टेबल नायब सिंह, सेठूराम व सत्यनारायण शामिल रहे। वहीं जिला स्पेशल टीम प्रभारी एसआई राजाराम लेघा की कार्यवाही में विशेष भूमिका रही। मामले की जांच कर रहे टाउन थाना प्रभारी रमेशचन्द्र माचरा ने बताया कि आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर करवाया गया है। उसके अपराधिक रिकॉर्ड तथा दवा की खरीद-फरोख्त को लेकर जांच की जा रही है।
दवा लेने आए युवक की बाइक चोरी
हनुमानगढ़. टाउन बस स्टैंड के पास स्थित निजी अस्पताल में दवा लेने आए युवक की दिन-दहाड़े बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में रविवार को टाउन थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार संदीप (30) पुत्र हंसराज नायक निवासी पठानवाला पीएस सदर जिला श्रीगंगानगर ने रिपोर्ट दी कि वह शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे टाउन स्थित जैन हॉस्पिटल में दवा लेने आया था। अपनी बाइक आरजे 13 एसजे 8383 हॉस्पिटल के बाहर खड़ी की। करीब 15 मिनट बाद वापस आया तो बाइक गायब थी। कोई अज्ञात जना उसे चुरा ले गया। बाइक के टूल बॉक्स में उसके दस्तावेज भी थे। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।