25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video: उर्दू टीचर को मस्जिद में ले जाकर बुरी तरह पीटा, हैरान करने वाली वजह आई सामने

-एक दर्जन से अधिक लोगों ने उर्दू टीचर को एक कमरे में बंद कर मोबाईल चोरी का आरोप लगाते हुये लात घूसों से जमकर पीटा -जिसके बाद उर्दू टीचर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Jun 2019, 4:52 PM IST

pic

Viral Video: उर्दू टीचर को मस्जिद में ले जाकर बुरी तरह पीटा, हैरान करने वाली वजह आई सामने

हापुड़। दिल्ली से महज 60 किलोमीटर दूर बसे एनसीआर के जनपद हापुड़ में दबंगों का तालिबानी फरमान देखने को मिला है। जहां एक दर्जन से अधिक लोगों ने उर्दू टीचर को एक कमरे में बंद कर मोबाईल चोरी का आरोप लगाते हुये लात घूसों से जमकर पीटा। जिसके बाद उर्दू टीचर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 5 दिन पूर्व की बताई जा रही है। पिटाई के बाद गम्भीर रूप से घायल अध्यापक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : ट्रैक्टर ने आगे चल रहे ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शीशा तोड़कर सड़क पर जा गिरा चालक - देखें वीडियो

वहीं, पीड़ित के भाई ने कोतवाली पहुँचकर पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की। मामला मीडिया के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने कोतवाली थाना प्रभारी को आरोपियों को गिरफ्तार कर एनसीआर में दर्ज मुकदमे की तरमीम करने के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला भंडा पटटी का रहने वाला समीर गाजियाबाद के डासना के एक मदरसे में उर्दू अध्यापक है। वह रमजान के महीने में अपने घर आया हुआ था और 29 मई को नमाज पढ़ कर घर जाते हुए वह आवास विकास कालोनी में स्थित मस्जिद के बाहर टॉयलेट करने को रूका। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और सभी ने मिलकर उस पर मोबाईल चोरी का आरोप लगाते हुए मस्जिद के कमरे में ले जाकर घंटों जमकर पीटा। जिससे उसके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर तथा काफी अंदरूनी चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें : अखिलेश सरकार में दी थी पुलिस भर्ती परीक्षा, अब अभ्यर्थियों ने मांगी नियुक्ति या इच्छा मृत्यु

जानकारी मिलते ही पीड़ित समीर के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और समीर के भाई जीशान ने नगर कोतवाली में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि नगर कोतवाली पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और उन पर दबंग फैसले को दबाब बना रहे हैं। इस मामले में एसपी का कहना है कि इस प्रकार की घटना गम्भीर है। मामले की जांच कराई जा रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।