
Video: वरमाला पहनाते हुए दुल्हन में दिखा कुछ ऐसा, चुपके से मंडप से सरक लिया दूल्हा
हापुड़। हर लड़के - लड़की के लिए शादी का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन युवक-युवती के जीवन की एक नई शुरुआत होती है। ऐसे में जिंदगी भर साथ निभाने के लिए चुना गया। जीवन साथी अपनी पसंद का हो, तो दोनों का जीवन और भी सुगम हो जाता है, लेकिन हापुड़ में बारात के साथ दूल्हा बनकर पहुंचा प्रेमी ने अपनी दुल्हन में कुछ ऐसा देखा कि वह वरमाला डालकर फरार हो गया। इतना ही नहीं धीरे से उसके परिवार के लोग भी मंडप से सरक लिये। जिसका पता लगाते ही दुल्हन का बुरा हाल हो गया। वहीं सजना के घर जाने के सपने देखने वाली दुल्हन अपने बाबुल के घर ही बैठी रह गयी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के लज्जापुरी निवासी युवती का आशीष नाम के युवक से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साल के साथ के बाद एक साथ शादी करने की कस्में खाई। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। वहीं लड़की वालों ने लड़के के परिवार से बात की, तो वह भी शादी के लिए तैयार हो गये। दोनों 31 मई को शादी की तारीख रखी गई। इसके लिए प्रेमी- प्रेमिका से जीवन साथी बनने जा रहे दूल्हा दुल्हन शादी की तैयारी में जुट गये। इसी के बाद 31 मई को दूल्हा दुल्हन के घर गाजे बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा।
बारात लेकर पहुंचा दूल्हा वरमाला के बाद हुआ गायब
शादी के दिन दूल्हा दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा। जहां बड़ी धूमधाम से वरमाला हुई। जहां दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे गले में वरमाला डाली। इसके बाद दुल्हन के परिवार को थोड़ा गरीब पाकर दूल्हा परिवार के साथ मौके से गायब हो गया। जिसके बाद लड़के के परिजन भी धीरे-धीरे चले गये, लेकिन वह वापस नहीं लौटे।
दुल्हन से परिवार संग पुलिस से लगाई गुहार
बताया जा रहा है की लड़की के गरीब होने के कारण दूल्हा फेरे लेने से पहले ही गायब हो गया है। जिसके बाद दुल्हन व उसकी मां ने आरोपी दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दी है। इसके साथ ही पुलिस से न्याय ही गुहार लगाई है।
Updated on:
02 Jun 2019 04:01 pm
Published on:
02 Jun 2019 03:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
