5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार यूपी के इस शहर में पहुंचे भाजपा के तेजतर्रार मंत्री ने कही ऐसी बात कि खिल उठे लोगों के चेहरे

खास बातें- नवनियुक्त परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को हापुड़ में जोरदार स्वागत बोले- लोगों से जुड़ा विभाग मिला, लोगों की समस्या का समाधान करूंगा मंत्री बनने के बाद पहली बार हापुड़ पहुंचने पर हजारों भाजपाइयों ने किया स्वागत

less than 1 minute read
Google source verification
minister-ashok-katariya.jpg

हापुड़. परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का आज यानी बुधवार को हापुड़ पहुंचने पर भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले परिवहन मंत्री अशोक कटारिया तहसील चौपला पहुंचे। जहां नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चौपला गुरुद्वारे पर जाकर माथा टेका।

नवनियुक्त परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का हापुड़ में जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत के बाद अशोक कटारिया मेरठ रोड स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि लोगों से जुड़ा विभाग अब उनके पास ही है। अब वह लोगों की समस्या का समाधान करेंगे। इसके बाद बाद मंत्री अशोक कटारिया मेरठ के लिए रवाना हो गए। बता दें कि इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा ने भी उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मंत्री बनने के बाद पहली बार हापुड़ पहुंचने पर मंत्री अशोक कटारिया के साथ परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।