24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर सुर्खियों में एमपी के सबसे युवा विधायक, किसान को हक दिलाने कर दिखाया बड़ा कारनामा

youngest MLA abhijeet shah : टिमरनी विधानसभा से मध्य प्रदेश के सबसे युवा विधायक अभिजीत शाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गरीब किसान के साथ खुद ट्रैक्टर चलाकर मंडी पहुंचे, आगजनी से प्रभावित फसल का किसान को उम्मीद से बढ़कर दाम दिलाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 May 2024, 8:35 AM IST

MP timarni assambly

अपने अलग अंदाज के लिए बहुत कम समय में खास पहचान बना लेने वाले मध्य प्रदेश के हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा ( timarni assambly ) से प्रदेश के सबसे युवा विधायक अभिजीत शाह ( youngest MLA abhijeet shah ) लीग से हटकर काम करने के कारण एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अभिजीत शाह कांग्रेस पार्टी ( Congress Party ) से आते हैं। वनांचल के ग्राम रूट बर्रा के किसान मांगीलाल कोरकू के घर में बीते शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। उसे किस के गृहस्थी का सारा सामान और खेत से काटकर लाई गई फसल जल गई थी। ऐसे में किसान की मदद के लिए विधायक अभिजीत शाह आगे आए और उन्होंने सिराली मंडी के व्यापारियों से फसल के अच्छे दाम देने का आग्रह किया।

विधायक की बात को मानते हुए मंडी व्यापारी पीड़ित किसान के एक ट्राली गेहूं को 2511 रुपए प्रति कुंटल और चना 6 हजार प्रति कुंटल के भाव से खरीदा। जबकि, मंडी में गेहूं 2300 से 2400 रुपए प्रति कुंटल के भाव से बिक रहा है। इस दौरान खास बात ये रही कि युवा विधायक अभिजीत शाह गरीब आदिवासी किसान के परिवार के साथ ट्रैक्टर चलाकर खुद सिराली कृषि उपज मंडी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता अक्षय कांति बम के शहर में लगे पोस्टर, लिखा है- 'फरार', ढूंढने वाले को 5100 रूपए ईनाम

इस तरह की गरीब किसान की मदद

मंडी में फसल बेचने आए किसानों को लगा कि विधायक शाह खुद अपनी फसल बेचने आए होंगे। लेकिन बाद में पता चला कि विधायक शाह अपनी नहीं बल्कि अपनी विधानसभा के आदिवासी किसान की आग की घटना से झुलसी फसल को बेचने लाए थे। नीलामी के दौरान खरीदी कर रहे व्यापारियों से विधायक ने आग्रह किया कि गरीब किसान की मदद की जाए।

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने आगे बढ़ाई गेहूं खरीदी की तारीख, जाने ताजा अपडेट

17 क्विंटल चना और 3 ट्रॉली गेहूं जल गए

बता दें कि, पीड़ित किसान को 800 से 1100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिलने की उम्मीद थी। पीड़ित किसान मांगीलाल कोरकू ने कहा कि उसके घर में बीते शुक्रवार आग लगने से 10 एकड़ खोट (किराये की जमीन) एवं खुद की 8 एकड़ जमीन में गेहूं और चने की फसल लगाई थी। जिससे उसे चार ट्रॉली गेहूं एवं 20 कुंटल के लगभग चने की फसल पैदा हुई थी। लेकिन आग में 17 क्विंटल चना और 3 ट्राली के आसपास गेहूं की फसल जल गई थी। जैसे तैसे पानी से आग पर काबू पाया, जिसमें उसका एक ट्रॉली गेहूं और 3 क्विंटल के आसपास चना बचा था। आग की लपट की वजह से फसल में कालापन और आग बुझाने डाले गए पानी की वजह से नमी आ गई थी। उसने अपनी फसल काटकर व्यापारी को बेचने को दिखाई तो 800 से 1100 क्विंटल का भाव मिल रहा था। लेकिन विधायक की मदद के चलते उम्मीद से बढ़कर दाम मिला।