
लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान स पहले भाजपा में शामिल हुए इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ( akshay kanti bam ) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भाजपा में जाने के बाद भी कोर्ट से हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तारी वॉरंट ( arrest warrent ) जारी होने के बाद फरार चल रहे अक्षय कांति बम पर इंदौर कांग्रेस ( indore congress ) लगातार हमलों पर हमले कर रही है। अब कांग्रेस की ओर से धारा 307 में आरोपी अक्षय कांति बम को फरार बताते हुए लगभग पूरे शहर की दीवारों के साथ साथ ऑटो रिक्शा पर 'फरार' बताते हुए पोस्टर चिपका दिए हैं। यही नहीं कांग्रेस की ओर से घोषणा की गई है कि जो कोई भी भाजपा नेता ( bjp leader ) का पता बताएगा, उसे 5100 रुपए ईनाम भी दिया जाएगा।
कांग्रेस से बागी होकर बाजपा में गए अक्षय कांति बम पर इंदौर कांग्रेस हर रोज नया हमला कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को धारा 307 के आरोपी अक्षय कांति बम की फरारी को लेकर इंदौर कांग्रेस कमेटी के कार्ययवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने जगह-जगह पर उनके फरार लिखे पोस्टर चस्पा करवा दिए हैं।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष और मध्य प्रदेश राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने पोस्टर को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी का भगोड़ा लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार और धारा 307 का आरोपी मुल्जिम अक्षय बम जिसने कांग्रेस पार्टी की पीठ पर छुरा घोपा है।
मध्य प्रदेश राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने अक्षय कांति बम को धोखेबाज और गद्दार बताते हुए कहा कि, उसको गिरफ्तार करने और पुलिस का सहयोग करने के लिए कांग्रेस द्वारा बनाए गए उड़न दस्ते ने आरोपी का पोस्टर शहर की दीवारों पर चस्पा किया है। इसके साथ बाकायदा एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जिसपर सूचना देने वाले को 5100 रुपए नगद इनाम के साथ प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।
अक्षय कांति बम की फरारी वाले पोस्टर सैकड़ों की संख्या में शहर में दौड़ रही ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, समेत अन्य वाहनों पर चस्पा किए गए हैं। फरार इनामी वाले पोस्टर रेलवे स्टेशन, बस स्टेड, रीगल चौराहा, पलासिया चौराहा, तिलक नगर, एसओजी लाइन, यशवंत रोड, जयराम कालोनी समेत कई इलाकों में कांग्रेस द्वारा चिपकाए जा रहे हैं।
कांग्रेस नेता यादव ने बताया कि सेशन कोर्ट से बागी अक्षय कांति बम की अग्रिम जमानत अर्जी भी खारिज की जा चुकी है, जबकि निचली अदालत द्वारा उसके और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 बढ़ाए जाने के बाद अक्षय बम का गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है, तो अक्षय बम को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है ?
Updated on:
23 May 2024, 3:50 PM IST
Published on:
22 May 2024, 1:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.