3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑनर किलिंग: तमंचे से उड़ा दिया लड़की का भेजा; हत्या को बताया आत्महत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

UP Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुई लड़की की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरा मामला क्या है?

less than 1 minute read
Google source verification
UP Crime

हरदोई में इंटरकास्ट मैरिज से नाराज भाई ने बहन को मारी गोली। फोटो सोर्स-Ai

UP Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुई लड़की की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 28 अगस्त को लड़की अपने घर में मृत पाई गई। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी।

हरदोई में ऑनर किलिंग का खुलासा

लड़की की मौत को लेकर परिजनों ने कहा था कि उसने आत्महत्या की है। जांच के बाद पता चला की लड़की की हत्या में उसकी मां और दिव्यांग बड़े भाई का हाथ है। गुरुवार को पुलिस ने मृतका की मां और दिव्यांग बड़े भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

कैसे हुआ हत्या का खुलासा?

मृतका का नाम मानवी मिश्रा (24) बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान छोटी बिटिया (55) और आशुतोष मिश्रा उर्फ ​​वीरू (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में लड़की की आत्महत्या को लेकर शक हुआ, क्योंकि गोली पीड़िता के सिर में बाईं ओर लगी थी, लेकिन देसी तमंचा उसके दाहिने हाथ में था। जांच के दौरान पुलिस ने यह भी बताया कि परिवार उसकी शादी के खिलाफ था।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

मानवी के पति अभिनव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके आधार पर हरदोई के पाली थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पाली थाने के SHO सोमपाल गंगवार ने बताया, "जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता का परिवार उसके रिश्ते से नाखुश था। आरोपियों ने सोते समय उसे गोली मार दी।"

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, मानवी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 7 जनवरी को अभिनव कटियार से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। जिससे उसका परिवार नाखुश था। इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Story Loader