25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी, जानिए क्यों

लोकसभा चुनाव 2019 की प्रक्रिया संसद के गठन के साथ पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही उपचुनाव की तैयारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 24 May 2019, 6:23 PM IST

Hathras news,

Hathras news,

हाथरस। लोकसभा चुनाव 2019 की प्रक्रिया संसद के गठन के साथ पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही उपचुनाव की तैयारी है। अलीगढ़ जिले के इगलास विधानसभा क्षेत्र में फिर से चुनाव होगा। इगलास से भाजपा विधायक राजवीर दिलेर हाथरस से सांसद चुने गए हैं। इस कारण इगलास विधानसभा सीट रिक्त हो गई है।

शानदार जीत दर्ज की
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हाथरस से राजवीर दिलेर को टिकट दिया। उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। राजवीर दिले को 6,79,799 वोट मिले। उनके निकटतम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन 422588 वोट ले सके। तीसरे नम्बर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकी राम। उन्हें सिर्फ 23,715 वोट मिले और अपनी जमानत राशि गंवा बैठे।

पहली बार में ही विधायक बने
इगलास विधानसभा सीट से काग्रेस के विजेन्द्र सिंह तीन बार विधायक रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्हें कांग्रेस ने अलीगढ़ से टिकट दिया था, लेकिन जमानत जब्त हो गई। भाजपा ने पहली बार 1996 में इगलास विधानसभा सीट जीती। मलखान सिंह विधायक बने। 2002 में कांग्रेस के विजेन्द्र सिंह और 2007 में राष्ट्रीय लोकदल के विमलेश सिंह विधायक बने। 2012 में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई। पहली बार राष्ट्रीय लोकदल के त्रिलोकी राम विधायक बने। 2017 के चुनाव में यह सीट भाजपा ने रालोद से छीन ली। भाजपा के राजवीर दिलेर विधायक बने। अब वे हाथरस से सांसद चुन लिए गए हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग