
हाथरस। निकाय चुनाव में हाथरस नगर पालिका सीट के सामान्य घोषित होने के बाद से जिले भर से इस सीट पर बसपा प्रत्याशी के घोषणा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर अब विराम लग गया है। जैसे कि पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के परिवार से कोई जरूर उतरेगा, अब इस बात मुहर लग गई है। बसपा मुखिया मायावती ने रामवीर उपाध्याय के अनुज रामेश्वर उपाध्याय की पत्नी कल्पना उपाध्याय को बसपा से नगर पालिका हाथरस प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा से कल्पना उपाध्याय के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
जिलाध्यक्ष ने की घोषणा
आगरा रोड स्थित बामौली हाउस पर प्रेसवार्ता में बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख ने हाथरस नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु जिला पंचायत सदस्य/पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय की पत्नी व जिला पंचायत सदस्य कल्पना उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रत्याशी कल्पना उपाध्याय को पूरे दमखम से चुनाव लड़ाया जायेगा और विजयश्री प्राप्त करेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख एड. ने कहा कि पार्टी नेतृत्व व बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे दावेदारों के नामों में से कल्पना उपाध्याय के नाम को तय किया गया है और मायावती के निर्देश पर ही उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों की घोषणा आज कल में कर दी जायेगी।
फेसबुक पर लगा बधाइयों का तांता
रामवीर उपाध्याय के अनुज की पत्नी कल्पना उपाधयाय के बसपा से सदर पालिका से प्रत्याशी फाइनल होने की सूचना से फेसबुक और व्हॉटसअप पर उनके शुभ चिंतकों का बधाइयों का तांता लगा हुआ है, वहीं उनके आवास पर भी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए हैं। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर रामेश्वर उपाधयाय और कल्पना उपाध्याय का जोशीला स्वागत किया।
Published on:
02 Nov 2017 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
