30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां नगर पंचायत चुनाव हुआ दिलचस्प, राजा महेंद्र प्रताप के वंशज ने ठोकी ताल

नगर पंचायत मुरसान से राजा महेंद्र प्रताप के वंशज द्वारा चुनावी समर में आने की खबर से पार्टी खेमों में खलबली मच गयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 24 Oct 2017, 8:51 AM IST

Garud Dhwaj

हाथरस। निकाय चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश में इस समय राजनीतिक माहौल गर्म है, हर पार्टी अपने स्तर से अपना कब्जा काबिज करने के लिए प्रत्यशियों के चयन में लगी हुई है। हाथरस में भी सात नगर पंचायतों और दो नगर पालिका के लिए पार्टी आलाकमान दावेदारों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। लेकिन जिले की नगर पंचायत मुरसान में राजा महेन्र्द प्रताप के वंशज गरुणध्वज ने चुनावी समर में अपनी ताल ठोक दी है, जिससे सभी पार्टियों के गणित बिगड़ने लगे हैं। अब सभी पार्टियां यहां की सीट पर अध्यक्ष पद का दावेदार चयन करने के लिए असमंजस में पड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : योगी आदित्याथ के दौरे से 58 घंटे पहले ताजमहल पर बम की सूचना


पिछले 25-30 सालों में रहा तानाशाह नेताओं का राज

गरुणध्वज की मानें तो नगर निकाय से उनके परिवार का पुराना नाता रहा है, यहां नगर पंचायत के गठन के बाद से करीब 1988 तक उनके परिवार का सदस्य नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 25-30 सालों में यहां की जनता काफी परेशान रही है, लोगों का विकास नहीं हुआ है, गरीबों की सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने तो यह भी कहा कि यहां की कुर्सी पर तानाशाह नेताओं का राज रहा है। जनता की पुकार पर हम फिर जनता की सेवा के लिए अग्रसर हुए हैं।

यह भी पढ़ें : रेल मंत्री पियूष गोयल ने मथुरा जंक्शन का किया औचक निरीक्षण, यात्रियों से जाना हाल

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरेंगे राजा के वंशज

नगर पंचायत मुरसान से राजा महेंद्र प्रताप के वंशज द्वारा चुनावी समर में आने की खबर से पार्टी खेमों में खलबली मच गयी है। राजा गरुणध्वज ने एलान किया है कि वह किसी भी पार्टी से अपनी दावेदारी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय रूप से जनता के बीच चुनावी मैदान में आएंगे। उनका किसी भी पार्टी से कोई सरोकार नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग