30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी आदित्याथ के दौरे से 58 घंटे पहले ताजमहल पर बम की सूचना

चर्चा यह भी रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर कहीं सुरक्षा एजेंसियों ने टाइम रेस्पांड जांचने के लिए तो ये सब नहीं किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 24 Oct 2017, 8:13 AM IST

आगरा। ताजमहल पर दिए जा रहे बयानों के बाद उठा तूफान अभी शांत भी नहीं हुआ है कि इसी बीच इस पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की भी चिंता बढ़ गई है। सोमवार रात करीब नौ बजे तादजमहल में बम होने की सूचना ने सनसनी फैला दी। ताजमहल के पूर्वी गेट पर बम होने की सूचना फोन के जरिए कंट्रोल रूम को दी गई।

ताजमहल के पूर्वी गेट पर बम होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। तुरंत आला अधिकारियों को जानकारी दी गई। एसपी सिटी कुवंर अनुपम सिंह सहित कई थानों का फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया। पूर्वी गेट इलाके सहित ताजमहल के आसपास घंटों सघन तलाशी अभियान चलाया गया मगर कुछ नहीं मिला।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले सनसनी

दरअसल 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ आगरा आ रहे हैं। यहां ताजमहल सहित शहर के अन्य पर्यटन स्थल पर उनके कार्यक्रम संभावित हैं। मुख्यमंत्री के प्रोग्राम के मद्देनजर सोमवार को सभी आला अधिकारी तैयारी में लगे रहे। इस बीच रात को कंट्रोल रूम पर आए फोन ने सबके होश उड़ा दिए।


क्या कहना है एसपी सिटी का

फोन कर ताज के पूर्वी गेट पर बम की सूचना देने वाले का पता नहीं चल सका है। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि ताजमहल सहित आसपास की गलियों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया है लेकिन कुछ भी नहीं मिला है। फोन करने वाले से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह नंबर अब बंद जा रहा है। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि पता लगाया जाएगा कि किसने फोन किया, गलत सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


रिहर्सल तो नहीं

वहीं दूसरी तरफ चर्चा यह भी रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर कहीं सुरक्षा एजेंसियों ने टाइम रेस्पांड जांचने के लिए तो ये सब नहीं किया। हालांकि इस संबंध में किसी भी अधिकारी के पास अभी कोई सूचना नहीं दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश