
हाथरस। 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान - सबका साथ, सबका गांव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना, गरीब परिवारों तक पहुंच कायम करना और केंद्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से वंचित रह गए सभी लोगों को इनके दायरे में लाकर लाभान्वित करना है। हाथरस के गांव रतनगढ़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देर शाम ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गरत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हाथरस सदर विधायक हरिशंकर माहौर और डीएम हाथरस रामशंकर मौर्य पहुंचे।
स्वच्छ भारत पर्व के तहत ग्राम स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया और रात्रि चौपाल लगाया गया। रात्रि चौपाल में पहुंचे सदर विधायक हाथरस, डीएम हाथरस, सीडीओ हाथरस और तमाम जिले के अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और सीडीओ हाथरस एसके सिंह ने सरकार की तमाम योजनाओं जैसे उज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, मिशन इंद्रधनुष आदि के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
जिला स्वच्छता सलाहकार ललित उपाधयाय ने बतायाकि ग्राम स्वराज अभियान के तहत आज स्वच्छ भारत दिवस मनाया जा रहा है, यह कार्यक्रम रात्रि चौपाल के रूप में भी मनाया जा रहा है। डीपीआरओ हाथरस शहनाज अंसारी ने बतायाकि इस अवसर पर ग्राम वासियों को सन्देश दिया जा रहा है कि वह अपने गांव में स्वच्छता अपनायें, शौचालयों का प्रयोग करें। डीएम हाथरस रामशंकर मौर्य ने बतायाकि शासन की मंशा के अनुसार यहां चौपाल लगाई गई और ग्राम की जनता को स्वच्छता और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। ग्राम प्रधान अवनीश पराशर ने कहा कि इस कार्यक्रम से गांव के लोगों पर काफी अच्छा असर पड़ेगा क्योंकि इस कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया जिससे कि उनके गांव के लोग काफी जागरूक हुए।
जनता के पास पहुंचे अधिकारी
वहीं हाथरस सदर विधायक हरी शंकर माहौर ने कहा कि जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में बताना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि सही मायनों में जनता न सरकारी कार्यालयों में जा पाती है और न ही विधायक और सांसद के पास। इसलिए उन्होंने डीएम हाथरस से कहा है कि जनता की समस्याएं सुनने के लिए टीम बना लें ताकि जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं के अन्तर्गत लाभ दिया जा सके।
Published on:
20 Apr 2018 07:36 am
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
