16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार छाएगा दाऊजी मेले में भगवा रंग

ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेले का आगाज हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vikas Kumar

•

Updated: 28 Jul 2017, 3:43 PM IST

Daouji Maharaj

Daouji Maharaj

हाथरस।
ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेले का आगाज हो गया है। प्रतिवर्ष लगने वाले इस मेले में सत्ताधारी पार्टी का परचम लहरा रहा है। मेले के जायदातर कार्यक्रमों के संयोजक सत्ता धारी पार्टी के चहेते लोगो को ही प्रशासन नामित करता है। इस बार के मेले में भगवा रंग का परचम लहराएगा। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों के लेने के लिए अपने अपने दांवपेच शुरू कर दिय है।


भाजपा के ये शीर्ष नेता हो सकते है मेले में शामिल

मेला श्री दाऊजी महाराज में इस बार भाजपा नेताओं का दबदबा बना रहेगा । भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियो ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए स्थानीय नेताओं ने शीर्ष नेताओं की सूची तैयार कर कार्यक्रम फाइनल करने के लिए भेज दी है, जल्द ही कार्यकर्मो का निर्धारण होते ही स्थानीय नेता तैयरियो में जुट जाएंगे।


बडे नेताओं की है मांग

स्थानीय पदाधिकारियो की और से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कर्यक्रम मेला उद्घघाटन के लिए मांगा गया है। मेले का उद्घटान 27 अगस्त को होना है।उसके बाद भाजपा केम्प के उद्घाटन के लिए प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी व अन्य नेताओं का कर्यक्रम मांगा जा रहा है।