
Yoga to prevent kidney problems
Yoga for Kidney: किडनी हमारे शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सेहत बेहद जरूरी होती है। किडनी की समस्या में जितना खानपान का सही ध्यान रखना जरूरी है, उतना ही योग का अभ्यास भी बेहद लाभकारी हो सकता है। इसलिए रोजाना एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के साथ-साथ योग का अभ्यास भी शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार होता है। आइए जानते हैं किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कुछ योगासन।
चक्रासन एक ऐसा योगासन है जो फेफड़ों, लीवर और किडनी की कार्यप्रणाली को सक्रिय करता है। यह शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और ब्लड को साफ करने में भी सहायक होता है। इस आसन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पूरे शरीर को एनर्जी मिलती है।
धनुरासन का अभ्यास पेट, जांघों, टखनों, गर्दन और शरीर के ऊपरी हिस्से को टोन करने में मदद करता है। यह योगासन पाचन में सुधार लाता है और साथ ही किडनी और लीवर के काम को बेहतर बनाने में सहायक होता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटें, अपने धड़ को ऊपर उठाएं और पैरों को पीछे की ओर मोड़कर हाथों से पकड़ें।
यह योग मुद्रा पाचन को सुधारने के साथ-साथ लीवर और किडनी के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। यह आसन पेट की समस्याओं को कम करता है और महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने, पीरियड्स साइकिल को नियमित करने और ओवरी और यूट्रस की सेहत को बेहतर रखने में मदद करता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
30 Apr 2025 09:25 am
Published on:
29 Apr 2025 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
