
बिना कुछ खाए सुबह-सुबह शुगर बढ़ जाती है तो इस स्थिति को Dawn Phenomenon (डॉन फेनोमेनन) या डॉन इफेक्ट कहा जाता है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-gemini)
Dawn Phenomenon Symptoms: कई बार डायबिटीज (मधुमेह) के मरीज इस बात से हैरान परेशान हो जाते हैं कि उन्होंने रात को हल्का खाना खाया था और रातभर कुछ नहीं खाया, फिर भी सुबह उठते ही जब शुगर लेवल चेक किया तो वह बहुत ज्यादा (हाई) निकला। आखिर बिना कुछ खाए सुबह-सुबह शुगर कैसे बढ़ जाती है? मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, इस स्थिति को Dawn Phenomenon (डॉन फेनोमेनन) या डॉन इफेक्ट कहा जाता है। आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे निपटें।
सोकर उठने से कुछ घंटे पहले हमारा शरीर नींद से जागने के लिए पूरी तरह एक्टिव होने लगता है। इस समय शरीर में कुछ हार्मोन्स (जैसे कोर्टिसोल और ग्रोथ हार्मोन) तेजी से निकलने लगते हैं। ये हार्मोन्स शरीर को जगाने का काम करते हैं। ये हार्मोन्स लिवर को इशारा करते हैं कि वह शरीर को ताकत देने के लिए खून में ग्लूकोज (शुगर) छोड़े। डायबिटीज के मरीजों का शरीर इस एक्स्ट्रा शुगर को पचाने के लिए जरूरी इंसुलिन नहीं बना पाता या उसका इस्तेमाल नहीं कर पाता, इसलिए सुबह-सुबह बिना कुछ खाए भी शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिलता है।
डॉन (Dawn) का मतलब होता है सुबह का वक्त। आमतौर पर सुबह के 4 बजे से लेकर 8 बजे के बीच जब हमारा शरीर सोकर उठने की तैयारी कर रहा होता है, तो वह खुद को एनर्जी देने के लिए कुछ बदलाव करता है। इसी दौरान शरीर में शुगर का लेवल अचानक बढ़ने लगता है। जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है, उनका शरीर इसे संभाल लेता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन ठीक से काम नहीं कर पाता, जिसकी वजह से सुबह की ब्लड शुगर हाई आ जाती है।
हां, सुबह शुगर बढ़ने के पीछे डॉन इफेक्ट के अलावा कुछ और सामान्य गलतियां भी हो सकती हैं, जैसे;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
03 Jul 2026 03:43 pm
Published on:
03 Jul 2026 03:43 pm
