
Lent water will reduce weight
आज के समय में हर कोई व्यक्ति स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना चाहता है। ताकि उसे किसी प्रकार की बीमारी छू भी नहीं सके। लेकिन जानकारी के अभाव में वह उन Nutritional supplement को भी ग्रहण नहीं कर पाता है। जो आसानी से घर में ही उपलब्ध हो जाते हैं। ऐसा ही दाल का पानी है। इसके सेवन से हमें भरपूर एनर्जी मिलने के साथ ही हमारा वजन भी कंट्रोल में रहता है।
दरअसल, दाल का पानी पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसमें कई प्रकार के प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं। ताकि कोरोना काल में घर बैठे आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सके।
बच्चों के लिए सुपाच्य भोजन:-
दाल का पानी इतना पौष्टिक और सुपाच्य होता है। कि इसे छोटे-छोटे बच्चों को भी दिया जाता है। चिकित्सक भी बच्चों को दाल का पानी देने की सलाह देते हैं। यही दाल का पानी अगर बड़े भी पीएंगे, तो उनके लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होते हैं।
पाचन तंत्र होगा बेहतर:-
दाल के पानी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इस कारण जिन लोगों को कब्ज, एसिडिटी , गैस जैसी समस्या होती है। उनको दाल के पानी का सेवन करना चाहिए। यह आपका डाइजेशन ठीक करते हुए पेट से संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। क्योंकि यह पचने में बहुत आसान होता है।
मोटापे से मिलेगी मुक्ति:-
दाल का पानी सुपाच्य होने के साथ-साथ इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इस कारण आप अगर दाल के पानी का सेवन करेंगे तो आपका पेट भरा जाता है। इस कारण आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है और आपका मोटापा भी नहीं बढ़ पाता है। क्योंकि दाल के पानी से भरपूर एनर्जी मिलती है।इसलिए कमजोरी आने का भी सवाल नहीं उठता।
ग्लूकोस की जगह दाल का पानी:-
कई बार कमजोरी या थकान महसूस होने पर लोग ग्लूकोस या इलेक्ट्रोल घोल कर पीते हैं। ताकि उनके शरीर को फिर से एनर्जी मिल जाए। लेकिन अगर आपके पास किसी कारणवश यह चीजें नहीं है। तो आप दाल का पानी पी सकते हैं। इसे पीते ही तुरंत आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी और आप अपने आप को स्ट्रांग महसूस करने लगेंगे।
कोलेस्ट्रोल भी करेगा कंट्रोल:-
दाल के पानी में फाइबर होने के कारण याह शरीर में बेड कोलस्ट्रोल को एकत्रित नहीं होने देता है। जिससे आपको हार्ट से संबंधित समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। कुल मिलाकर यह कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल में रखता है।
ऐसे तैयार करें दाल का पानी:-
वैसे तो सभी घरों में महिलाओं को दाल का पानी तैयार करने की विधि आती है। लेकिन फिर भी हम आपको बता रहे हैं। आप दाल का पानी तैयार करने के लिए दो-तीन चम्मच अरहर की दाल, एक चुटकी हल्दी, 3 कप पानी और थोड़ा सा नमक ले। अब दाल को अच्छी तरह धोने के बाद कुकर में डाल दें और हल्दी नमक और पानी भी मिला दे। इसके बाद आप दाल को उबलने के लिए गैस पर रख दें। जब यह अच्छी तरह पक जाए तो कुकर का ढक्कन खोल कर दाल को मिक्स करने से पहले ऊपर ऊपर का पानी गिलास या अन्य बर्तन में निकाल ले। इस पानी को आप पी सकते हैं। चाहे तो आप इस पानी में कि नींबू का रस भी मिला सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा। शेष दाल को आप दाल के रूप में उपयोग कर सकते हैं। अगर आप अपना वजन शीघ्र कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप दाल के पानी का लगातार कुछ दिन सेवन करें।
Published on:
22 May 2021 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
