scriptHealth Tips: खाली पेट आंवला खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग | Eating Amla Empty Stomach In Morning Khali Pet Amla Khane Ke Fayde | Patrika News

Health Tips: खाली पेट आंवला खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

locationनई दिल्लीPublished: Nov 28, 2021 01:32:21 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Health Tips: जो लोग नियमित रूप से कच्चे आंवले का सेवन करते हैं उनके मुंह का स्वास्थ्य सही रहता है। आंवले का सेवन आपको मसूड़ों, दांतो और मुंह की दुर्गंध संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

amla_benefits.jpg

Khali Pet Amla Khane Ke Fayde

नई दिल्ली। Health Tips: स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए आपको कोई बहुत बड़े-बड़े कार्य करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे प्रयास से ही आप स्वयं को रोगों से दूर और सेहतमंद रख सकते हैं। सही समय पर संतुलित खानपान आपको कई बड़ी-बड़ी बीमारियों से दूर रख सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही खास आदत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने जीवन में अपनाकर ढेरों स्वास्थ्य समस्याओं से आराम पा सकते हैं। और यह आदत है, सुबह खाली पेट एक आंवले का सेवन करने की। तो आइए जानते हैं विटामिन सी से समृद्ध सुबह खाली पेट आंवला खाने के विभिन्न फायदे…

 

empty_stomach.jpg

एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से युक्त आंवले का प्रतिदिन सुबह खाली पेट सेवन करने से ना केवल चयापचय क्रियाओं को बढ़ावा मिलता है, बल्कि यह हृदय रोगों के खतरे को भी कम करने के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा, आंवले का सेवन आपको सर्दी-खांसी सहित वायरल और बैक्टीरियल बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाली बीमारी एथेरोस्क्लेरोसिस में भी आंवले का सेवन फायदेमंद हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें धमनियां प्रभावित होती हैं और प्लेक जमने लगता है। इसलिए आंवले जैसे खट्टे फल के सेवन से यह हमारे सिस्टम में इस प्रकार की क्षति से निपटने में बहुत प्रभावी होता है।

amla.jpg

इसके अलावा मुंह में छाले होने पर भी आंवला फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप थोड़े से गर्म पानी में आंवले का रस मिलाकर इसे प्रतिदिन सेवन करें। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे। इसके अलावा मधुमेह के मरीजों के लिए भी आंवला एक लाभकारी फल है। क्योंकि क्रोमियम कंटेंट युक्त आंवला शर्करा स्तर के नियंत्रण में सहायक होता है। साथ ही प्रतिदिन खाली पेट फाइबर से भरपूर एक आंवले का सेवन आपको कील-मुंहासे जैसी कई त्वचा समस्याओं से बचाने और रंग निखारने में मदद कर सकता है।

skin_repair.jpg

जो लोग नियमित रूप से कच्चे आंवले का सेवन करते हैं उनके मुंह का स्वास्थ्य सही रहता है। आंवले का सेवन आपको मसूड़ों, दांतो और मुंह की दुर्गंध संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। वहीं दूसरी ओर, विटामिन सी से भरपूर आंवले का सेवन आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने और डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर करने के लिए एक शानदार विकल्प है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो