7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fetal Alcohol Spectrum Disorders: प्रेग्नेंसी में शराब पीने से बच्चे को हो सकती हैं दिमाग, शरीर और सीखने की परेशानियां, NIAAA की रिपोर्ट

Fetal Alcohol Spectrum Disorders Cause: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान थोड़ी सी भी शराब आने वाले बच्चे की जिंदगी पर असर डाल सकती है? NIAAA के अनुसार जानिए फीटल अल्कोहल स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर्स (FASD) के वो लक्षण, जो बच्चे के चेहरे, दिमाग पर बुरा असर डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 07, 2026

fetal alcohol spectrum disorders symptoms signs,fasd facial features in babies

प्रेग्नेंसी के दौरान थोड़ी सी भी शराब आने वाले बच्चे की जिंदगी पर असर डाल सकती है- प्रतीकात्मक असर (Source- Freepik)

Fetal Alcohol Spectrum Disorders Symptoms: जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो घर के बड़े-बूढ़े हमेशा कहते हैं कि खान-पान का बहुत ख्याल रखो, क्योंकि मां जो कुछ भी खाती-पीती है, उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान शौक में या अनजाने में पी गई थोड़ी सी भी शराब बच्चे की पूरी जिंदगी पर असर डाल सकती है?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन अल्कोहल एब्यूज एंड अल्कोहलिज्म के अनुसार, यह फीटल अल्कोहल स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर्स (FASD) है। इसका सीधा सा मतलब है कि मां के शराब पीने की वजह से पेट में पल रहे बच्चे के दिमाग और शरीर को जो नुकसान पहुंचता है, उसकी वजह से जन्म के बाद उसमें कई तरह की कमियां दिखने लगती हैं। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या लक्षण होते हैं।

बच्चे के शरीर में दिखते हैं ये लक्षण?

1. चेहरे का अजीब दिखना- बच्चे का ऊपरी होंठ बहुत ज्यादा पतला हो सकता है। नाक और होंठ के बीच की जो नाली जैसी जगह होती है, वह बिल्कुल सपाट (प्लेन) हो सकती है और उसकी आंखें भी सामान्य से छोटी लग सकती हैं।

2. कमजोरी और छोटा कद- ऐसे बच्चे उम्र के हिसाब से बहुत छोटे और सूखे से रह जाते हैं। उनका वजन और लंबाई बाकी बच्चों की तरह आसानी से नहीं बढ़ती।

3. सिर का छोटा होना- बच्चे का सिर अपनी उम्र के बाकी बच्चों के मुकाबले काफी छोटा दिखाई देता है।

4. अंदरूनी अंगों में खराबी- कुछ बच्चों के दिल, किडनी या हड्डियों का विकास बचपन से ही कमजोर रह जाता है।

दिमाग और हरकतों में दिखने वाली परेशानियां

सीडीसी के अनुसार, शराब का सबसे बुरा असर बच्चे के नाजुक दिमाग पर पड़ता है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, उसके व्यवहार में ये दिक्कतें साफ दिखने लगती हैं:

स्कूल जाने पर सामने आने वाली चुनौतियां

  • पढ़ाई में पिछड़ जाना।
  • दोस्त न बना पाना।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।