
Children Health
बरसात का मौसम शुरू होते ही चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिल जाती है। लेकिन इस मौसम में मच्छरों की भरमार हो जाती है। इसलिए मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां घर कर लेती है। इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। क्योंकि बच्चे बाहर भी खेलने जाते हैं और वे बीमार ना हो, इसलिए कुछ आसान टिप्स अपनाना जरूरी होता है।
फुल स्लीव के कपड़े पहनाएं-
बरसात के मौसम में बच्चों को मच्छरों और बीमारी के प्रकोप से बचाने के लिए ऐसे कपड़े पहनाएं। जिससे उन्हें मच्छर नहीं काटे। अगर वह बाहर खेलने भी जाएं तो आप उन्हें फुल स्लीव के कपड़े पहना दें।
मच्छरों से बचाव-
इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इसलिए आप बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए मॉस्किटो लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वह कपड़े पर लगाने से मच्छर दूर भाग जाते हैं। इसी के साथ घर में भी मच्छरों की रोकथाम के उपाय करें।
रोज स्नान कराएं -
बच्चों को रोजाना स्नान कराना चाहिए। अगर वह बाहर खेल कर आते हैं। तो उनके हाथ पैर तो जरूर धुलवा दें। ताकि धूल मिट्टी निकल जाए। इसी के साथ स्नान कराने से पहले उनकी मालिश करें। बच्चों को एकदम ठंडे पानी से नहीं नहलाएं।हल्का गुनगुना पानी से स्नान कराएं।
साफ सफाई का ध्यान रखना-
बारिश के मौसम में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। जिससे मच्छरों की तादाद बढ़ती है। अगर आपके घर के आसपास भी इस प्रकार के हालात हैं। तो मच्छरों के बचाव के लिए सफाई करवाते रहें । घर में भी अगर छत या अन्य स्थान पर टूटे-फूटे बर्तनों में पानी भरा है। तो उसे खाली कराएं। ताकि मच्छर नहीं पनप सकें।
Published on:
17 Jul 2021 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
