
Fruits selection Mistakes: Eating too much can make body ill
Health Tips: खाने का सेवन सीमित मात्रा में ही करना फायदेमंद होता है,बहुत से फूड्स ऐसे होते हैं जिन्हें सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। बहुत से लोग अच्छी क्वालिटी का फूड्स समझ के इनको ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं, जिससे सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए जानिए कि कौन से ऐसे फूड्स हैं जिनका सेवन सीमित मात्रा में ही ठीक होता है। वहीं इनका सेवन सही समय में ही करना चाहिए।
1.बादाम
बादाम सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है, ये बात तो आप जानते ही होंगें लेकिन बादाम के ज्यादा मात्रा में सेवन से शरीर को कई सारी समस्या आ सकती है। बादाम खरीदते समय इन बातों का ध्यान में रखें कि बादाम प्रोसेस्ड होना चाहिए,अनप्रोसेस्ड अल्मोंड्स खाने से सेहत को कई तरीके नुकसान पहुंच सकते हैं। साथ ही साथ पेट दर्द और जलन के जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
2.चेरी
चेरी फल बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है, ये फल बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। लेकिन चेरी खाने से पहले बहुत सारी सावधानियां बरतने कि जरूरत होती है, जैसे कि चेरी के साथ इसके बीज का सेवन ज्यादा मात्रा में कर लें तो आपको पथरी की समस्या भी हो सकती है। इसके बीज में हाइड्रोजन सायनाइड होता है, जो बॉडी के लिए घातक होता है।
3.टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है, ये तत्व सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। लेकिन इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं इसके डंढल यदि गल्ती से खा लेते हैं तो गले से लेकर पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इन बीमारियों से रहते हैं परेशान तो भूलकर भी न करें बेसन और सूजी का सेवन, सेहत को हो सकती हैं कई समस्याएं
4.आलू
आलू आमतौर पर ये सबको बहुत ही ज्यादा पसंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है आलू को यदि दोबारा गर्म करके खा लेते सरे समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आलू को दोबारा गर्म करके कभी नहीं खाना चाहिए, और न ही कभी भी ठन्डे आलू का सेवन करना चाहिए। वहीं कच्चा आलू भी कभी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि कच्चा आलू टॉक्सिक होता है।
यह भी पढ़ें: बहुत ज्यादा डियोड्रेंट या परफ्यूम लगाने की आदत, बना सकती है इन बीमारियों का शिकार
5.सेब
सेब का सेवन बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है लेकिन सेब का ज्यादा सेवन उतना ज्यादा घातक भी होता है, इसलिए सेब खाने से पहले बहुत सारी सावधानियां बरतनी चाहिए। सेब के साथ कभी भी इसके बीज को न खाएं, क्योंकि आप लूज मोशन का शिकार हो सकते हैं, वहीं पेट दर्द के जैसी कई समस्याएं आ सकती हैं। कोशिश करें कि एक दिन में दो से ज्यादा सेब का सेवन न करें।
यह भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में अक्सर बढ़ जाता है चिकन पॉक्स का खतरा, बचाव के लिए इन सावधानियों को जरूर बरतें
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
13 May 2022 03:14 pm
Published on:
13 May 2022 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
