21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gangrene के शुरुआती संकेतों को कैसे पहचानें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Gangrene Cause: शरीर के किसी हिस्से में खून की सप्लाई रुकने या गंभीर इंफेक्शन से उस हिस्से का मांस सड़ने या मरने लगता है, जिसे गैंग्रीन कहते हैं। क्लीवलींड क्लिनिक के अनुसार जानिए इसके शुरुआती लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 29, 2026

early signs of gangrene,what causes gangrene in toes,gangrene symptoms and treatment,

शरीर के किसी हिस्से में खून की सप्लाई रुकने या गंभीर इंफेक्शन से उस हिस्से का मांस सड़ने या मरने लगता है, जिसे गैंग्रीन कहते हैं।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Gangrene Symptoms: हमारे शरीर का कोई भी अंग तभी सही से काम करता है जब वहां तक खून अच्छी तरह पहुंचता रहे। लेकिन सोचिए, अगर किसी वजह से शरीर के किसी हिस्से (जैसे पैर की उंगलियों) तक खून पहुंचना ही बंद हो जाए तो क्या होगा? वह हिस्सा धीरे-धीरे काम करना बंद कर देगा और सुन्न हो जाएगा। क्लीवलैंड क्लिनिक का कहना है कि अगर वक्त रहते इसके शुरुआती इशारों को पहचान लिया जाए, तो इंसान बिल्कुल ठीक हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जाए।

गैंग्रीन (Gangrene) आखिर होता क्या है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, जब हमारे शरीर के किसी हिस्से में बहुत बुरा बैक्टीरियल इंफेक्शन (संक्रमण) फैल जाता है, तो उस हिस्से का मांस और टिश्यूज (ऊतक) सड़कर मरने लगते हैं। इसी स्थिति को डॉक्टरी भाषा में गैंग्रीन कहते हैं। यह समस्या ज्यादातर पैरों, हाथों या पैर की उंगलियों में देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी यह शरीर के अंदरूनी अंगों (जैसे पित्ताशय या पेट के अंगों) और मांसपेशियों में भी हो सकती है।

गैंग्रीन होने से पहले शरीर क्या-क्या इशारे देता है?

  • त्वचा का रंग बदलना।
  • अचानक तेज दर्द, फिर सब सुन्न हो जाता है।
  • उस हिस्से को छूने पर बहुत ठंडा महसूस होता है।
  • छालों से बदबूदार पानी निकलना।
  • तेज बुखार और घबराहट।

यह परेशानी क्यों होती है और किसे ज्यादा खतरा है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, वैसे तो यह किसी को भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका खतरा ज्यादा रहता है;

  • शुगर (डायबिटीज) के मरीज।
  • नसें ब्लॉक होना।
  • गहरी चोट या जल जाना।
  • सिगरेट/बीड़ी पीने वाले।

इससे बचने के लिए क्या करें?

  • आपको डायबिटीज है, तो अपने खान-पान का ध्यान रखें और शुगर लेवल को बढ़ने न दें।
  • रोज रात को अपने पैरों के तलवे और उंगलियां देखें, कहीं कोई छोटा कट, छिला हुआ निशान तो नहीं है!
  • छोटे घाव का भी तुरंत इलाज करें।
  • स्मोकिंग बंद करें।
  • बहुत टाइट जूते न पहनें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।