
रात में अचानक सूज जाए पैर का अंगूठा, तो हो सकती है गाउट की शुरुआत- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Gout Symptoms: सोचिए, आप रात को आराम से सोए और अचानक आधी रात को पैर के अंगूठे में इतनी तेज चुभन और दर्द महसूस हो कि आपकी नींद उड़ जाए। अंगूठा लाल हो जाए, सूज जाए और उसे छूने पर भी ऐसा लगे जैसे कोई आग की लपट छू ली हो। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो इसे कोई मामूली मोच या चोट समझने की गलती बिल्कुल न करें। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह अचानक होने वाला तेज दर्द गाउट (Gout) का पहला और सबसे बड़ा संकेत हो सकता है। आइए समझते हैं कि यह बीमारी क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, गाउट असल में गठिया (Arthritis) का ही एक रूप है। यह तब होता है जब हमारे शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जब हमारा शरीर भोजन को पचाता है, तो प्यूरीन (Purine) नाम के तत्व से यूरिक एसिड बनता है। सामान्य तौर पर यह किडनी के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब शरीर में यह बहुत ज्यादा बनने लगे या किडनी इसे बाहर न निकाल पाए, तो यह यूरिक एसिड सुई जैसे तीखे क्रिस्टल (Crystals) बनकर हमारे जोड़ों में, खासकर पैर के अंगूठे में जमा होने लगता है। इसी वजह से वहां भयंकर दर्द और सूजन आ जाती है।
रात में सोते समय हमारे शरीर का तापमान थोड़ा गिर जाता है। ठंडे तापमान में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों में ज्यादा तेजी से जमते हैं। सोते समय हम पानी नहीं पीते, जिससे शरीर में पानी का लेवल कम हो जाता है और यूरिक एसिड गाढ़ा होकर जोड़ों पर असर दिखाने लगता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
17 Jul 2026 01:36 pm
Published on:
17 Jul 2026 01:29 pm
