12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुरुआत में तेज बुखार और रात में ज्यादा पसीना, 30 साल से HIV के साथ जी रही 74 साल की महिला ने बताई आपबीती

HIV Survival Story In Hindi : 1996 में जब बारबरा रॉबर्ट्स को एचआईवी (HIV) होने का पता चला, तब चिकित्सा जगत में इसे एक लाइलाज बीमारी माना जाता था। लेकिन तीन दशकों के उतार-चढ़ाव की बदौलत आज 74 साल की उम्र में भी वह पूरी तरह सक्रिय हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

May 12, 2026

Long-term HIV Management,Idvynso FDA Approval 2026,HIV Symptoms and Diagnosis,

HIV Survival Story (Image- gemini)

HIV Survival Story : जरा सोचिए, जिसे आप मामूली फ्लू समझ रहे हों, वह असल में शरीर के इम्यून सिस्टम को खत्म करने वाली एक गंभीर बीमारी निकले। 44 साल की उम्र में बारबरा रॉबर्ट्स जब अपनी इस स्थिति का पता चला, तो उनके लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था। उस दौर में एचआईवी का मतलब सिर्फ कुछ सालों की जिंदगी माना जाता था, लेकिन आज की मेडिकल साइंस ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। बारबरा की कहानी यह साबित करती है कि सही मैनेजमेंट और हिम्मत से इस पुरानी बीमारी के साथ भी बुढ़ापे तक एक खुशहाल जिंदगी जीना मुमकिन है।

मामूली बुखार और पसीने से हुई शुरुआत

बारबरा के संघर्ष की शुरुआत 1996 में हुई, जब उन्हें अचानक तेज बुखार और रात में बहुत पसीना आने की समस्या हुई। उन्हें लगा कि यह एक आम संक्रमण है जो दवा से ठीक हो जाएगा। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें साधारण एंटीबायोटिक्स देकर घर भेज दिया। लेकिन, जब कई दिनों तक तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ, तब गहराई से किए गए टेस्ट्स में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। उस वक्त उनके पास अपनी बीमारी को लेकर बहुत कम जानकारी थी और मन में अनगिनत डर थे।

गलत दवा से बिगड़ी हालत

इलाज के शुरुआती दौर में बारबरा को एक बड़ी बाधा का सामना करना पड़ा। दवा शुरू होने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी, नाक से लगातार खून बहने लगा और उनके हाथ-पैरों की त्वचा का रंग गहरा होने लगा। अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि उनकी एक दवा की वजह से ब्लड प्लेटलेट्स खतरनाक स्तर तक गिर गए थे।

यह स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचाने के लिए डॉक्टरों को लगातार 25 दिनों तक खून और प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ीं। यह उनके जीवन का सबसे कठिन समय था, जिसने उन्हें दवाओं के चुनाव और उनके प्रभाव के प्रति सचेत कर दिया।

क्लीनिकल ट्रायल का हिस्सा बनीं बारबरा

सालों तक कई तरह की दवाइयां लेने के बाद, 2021 में बारबरा एक क्लीनिकल ट्रायल का हिस्सा बनीं। इसमें उन्हें एक नई दवा दी गई, जो दिन में सिर्फ एक बार लेनी होती है। 21 अप्रैल 2026 को इस दवा को एफडीए से मंजूरी मिल गई है। अब वह सिर्फ यह एक दवा और कुछ विटामिन्स लेती हैं।

बढ़ती उम्र में HIV का मैनेजमेंट

सालों तक कई तरह की जटिल दवाओं के सेवन के बाद, 2021 में बारबरा की जिंदगी में एक नई उम्मीद जगी। उनकी डॉक्टर ने उन्हें एक नए क्लीनिकल ट्रायल में शामिल होने का सुझाव दिया। इसमें उन्हें Idvynso नाम की एक ऐसी दवा दी गई, जो दिन में सिर्फ एक बार ली जाने वाली सिंगल-टैबलेट है। यह उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जिनका वायरस पहले से ही कंट्रोल में है। 21 अप्रैल 2026 को इस दवा को एफडीए से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। अब बारबरा को मुट्ठी भर गोलियां नहीं खानी पड़तीं, वह सिर्फ इस एक टैबलेट और कुछ जरूरी विटामिन्स के सहारे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

HIV के शुरुआती लक्षण क्या है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, एचआईवी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, मेडिकल साइंस भी कहता है कि 'Prevention Is Better Then Cure' यानी इलाज से बेहतर बचाव होता है।

  • तेज बुखार और पसीना आना।
  • गले में खराश और दर्द होना।
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।
  • बिना मेहनत के शरीर में ऊर्जा की कमी।
  • गर्दन या बगल की गांठों में सूजन आना।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।