27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन से हो सकता है HIV का इलाज! रिसर्च में हुआ खुलासा

HIV Treatment: डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली पुरानी और सस्ती दवा मेटफॉर्मिन (Metformin) अब HIV के खिलाफ एक बड़ा हथियार साबित हो सकती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Apr 27, 2026

HIV Treatment

HIV Treatment (Image- gemini)

HIV Treatment: अब तक हम यही सुनते आए हैं कि HIV एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई पक्का इलाज नहीं है। मरीज जब तक महंगी दवाइयां खाता है, तब तक ठीक रहता है, लेकिन दवा छोड़ते ही वायरस फिर से जान लेने पर उतारू हो जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को दी जाने वाली एक पुरानी और सस्ती सी गोली अब HIV के खतरनाक वायरस को रोक सकती है।

क्या है ये नई रिसर्च?

ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने जब जांच की तो पता चला कि शुगर की ये पुरानी दवा वायरस के पावर हाउस पर हमला करती है। दवा वायरस की खुराक बंद कर देती है, जिससे वह चाहकर भी दोबारा एक्टिव नहीं हो पाता।

HIV को कैसे खत्म करेगी ये दवा?

इसे ऐसे समझिए कि HIV का वायरस बहुत शातिर चोर की तरह है। यह हमारे शरीर की छोटी-छोटी कोशिकाओं में जाकर छिप जाता है और सो जाता है। जैसे ही मरीज अपनी रोज वाली दवा बंद करता है, यह दोबारा शरीर को खोखला करने लगता है। वैज्ञानिकों ने अपनी इस नई रिसर्च में पाया है कि शुगर की इस गोली से यह वायरस शरीर में होने के बावजूद किसी का कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा और सोई हुई हालत में ही पड़ा रहेगा।

हमको क्या फायदा होगा?

HIV का इलाज बहुत महंगा होता है, लेकिन शुगर की ये गोली (मेटफॉर्मिन) हर गांव-शहर के मेडिकल स्टोर पर बहुत सस्ते में मिल जाती है। यह दवा कोई नई नहीं है, सालों से लोग इसे शुगर के लिए खा रहे हैं, इसलिए इसके खतरों के बारे में डॉक्टर पहले से जानते हैं।

क्या बीमारी खत्म हो जाएगी?

वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि HIV पूरी तरह खत्म हो जाएगा, लेकिन इस दवा से इसे काबू करना बहुत आसान हो जाएगा। यह उन करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो इस बीमारी के डर में जी रहे हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।