Instant Migraine Relief : माइग्रेन एक गंभीर और पीड़ादायक समस्या है जो अक्सर सिर के एक हिस्से में तेज दर्द के रूप में प्रकट होती है। यह सिरदर्द आमतौर पर टेम्पोरल या फ्रंटल क्षेत्र में होता है, और यह पूरे सिर में नहीं फैलता। माइग्रेन से पीड़ित लोग अक्सर असहनीय दर्द का अनुभव करते हैं, जिसे नियंत्रण में लाने के लिए जीवनशैली में बदलाव और सही उपचार आवश्यक है। आइए जानें, माइग्रेन के कारण, लक्षण और इससे बचने के उपाय।