आमतौर पर इस दर्द के कई कारण होते हैं जैसे कि पेट में गर्मी, तनाव, शरीर गर्म होना। माइग्रेन (Migraine Pain) होने पर अपने पेट को ठंडा करें। आपको अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त करना होगा। ठंडा पानी पीएं। भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं। खाली पेट न रहें। अगर कब्ज या एसिडिटी की समस्या है तो अपने पेट पर ठंडे पानी में भिगोया हुआ गीला कपड़ा बांध लें, कुछ देर बाद आप अपने सिर पर भी गीला कपड़ा बांध सकते हैं। बहुत जल्दी आराम मिलेगा। हर रात सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी में डालकर रखें।