अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों की नींद की अवधि में 60 मिनट से अधिक का परिवर्तन होता है, उनमें मधुमेह (Diabetes) का खतरा उन लोगों की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक होता है जिनकी नींद की अवधि में 60 मिनट से कम का बदलाव होता है। शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन बायोबैंक डेटासेट से 84,000 से अधिक प्रतिभागियों की निगरानी की, जिनकी औसत आयु 62 वर्ष थी और वे शुरू में मधुमेह (Diabetes) से पीड़ित नहीं थे।