
Joint pain
जोड़ों के दर्द की समस्या पहले अधिक उम्र के लोगों में ही नजर आती थी। लेकिन अब Joint pain समस्या युवाओं में भी नजर आने लगी है। जिसका मुख्य कारण खानपान और लाइफस्टाइल में हुआ बदलाव है। लोग घंटो तक एक जगह बैठकर काम करते हैं। इसलिए यह समस्या कई लोगों में देखी जा रही है।
जोड़ों में दर्द का कारण-
जोड़ों के दर्द की समस्या कैल्शियम की कमी और वात की समस्या के कारण होती है। इसलिए रोजाना व्यक्ति को योग, प्राणायाम ओर व्यायाम करना चाहिए। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या से निजात मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - ऐसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं।
जोड़ों के दर्द से निजात पाने घरेलू नुस्खे-
- सुबह के समय आधा घंटा धूप ले। इससे आप की हड्डियां मजबूत होगी और जोड़ों के दर्द की समस्या से भी निजात मिलेगी।
-रात में सोने से पहले मेथी, मूंग, चना आदि को भिगोकर रख दें। सुबह जब यह अंकुरित हो जाएं तो इन्हे खाएं।
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध आंवला का सेवन रोजाना करें।
- आहार में रोजाना हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
- अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसलिए इसका सेवन करना चाहिए। रोजाना एक चम्मच अलसी का सेवन करने से आपको जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी।
-जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर करने के लिए एक गिलास गाजर का जूस रोजाना पीएं। इसी के साथ आंवला, एलोवेरा, तुलसी और नींबू का जूस भी फायदेमंद रहेगा।
टहलने जरूर जाएं-
-अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं या आपके पास समय नहीं है। तो कम से कम आधा घंटा सुबह और आधा घंटा शाम टहलने के लिए जरूर जाएं। आप टहलने के लिए जाएंगे। इससे आपका शरीर गतिशील होगा और मांसपेशियां भी मजबूत होगी। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।
Published on:
16 Jun 2021 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
