scriptजानिए शरीर के लिए कितना जरूरी है एंटीऑक्सीडेंट का सेवन | Know how important antioxidants are for the body | Patrika News

जानिए शरीर के लिए कितना जरूरी है एंटीऑक्सीडेंट का सेवन

locationजयपुरPublished: Aug 13, 2020 11:11:32 pm

यह विषाक्त पदार्थों को नष्ट कर कोशिकाओं को मृत होने से भी बचाता है। जानते हैं यह किनमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

जानिए शरीर के लिए कितना जरूरी है एंटीऑक्सीडेंट का सेवन

Know how important antioxidants are for the body

एंटीऑक्सीडेंट एक ऐसा तत्व होता है जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और उनके नकारात्मक प्रभाव को कम करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत बनाता है। यह विटामिन-सी,ए व ई, सेलेनियम और बीटा कैरोटीन जैसे तत्वों के रूप में शरीर में मौजूद रहता है। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर, हृदय रोगों, ब्लड प्रेशर, अल्जाइमर और दृष्टिहीनता के खतरे को कम कर बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकता है। यह विषाक्त पदार्थों को नष्ट कर कोशिकाओं को मृत होने से भी बचाता है। जानते हैं यह किनमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

लहसुन : यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो कैंसर और हृदय रोगों से लडऩे में मददगार है।
टमाटर : इसमें मौजूद ग्लूटाथियोन एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधी तंत्र को मजबूत करता है।
लौंग : लौंग को एंटीऑक्सीडेंट का सबसे बढ़िया स्रोत माना गया क्योंकि यह अम्लता की अधिकता को कम करने का काम करती है। बड़ी इलायची से भी इसकी खुराक पा सकते हैं।

अखरोट : इसे कैंसर से लडऩे के लिए सबसे प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट माना गया है।
राजमा : बींस प्रजाति के खाद्य पदार्थों में राजमा प्रमुख दस एंटीऑक्सीडेंट्स में से एक है जो हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। इसी तरह अनार, केला, रसबेरी और ब्लूबेरी आदि में भी पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो