4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Oral Thrush: मुंह में सफेद परत या धब्बे दिख रहे हैं? ओरल थ्रश हो सकता है, जानिए इसके लक्षण

Oral Thrush Symptoms : क्या आपकी जीभ पर भी जम गई है दही जैसी सफेद जिद्दी परत? इसे मामूली गंदगी समझने की भूल न करें। एनएचएस और मेयो क्लिनिक से जानिए क्या है ओरल थ्रश (Oral Thrush) और इसके लक्षण क्या होते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 04, 2026

Oral thrush symptoms ,White coating on tongue ,Mouth fungal infection,

जीभ पर एक अजीब सी सफेद गाढ़ी परत मुंह का एक फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।- प्रतीकात्मक तस्वीर(Source- gemini)

Oral Thrush Cause: अक्सर सुबह सोकर उठने के बाद जब हम शीशा देखते हैं, तो जीभ पर एक अजीब सी सफेद गाढ़ी परत या छोटे-छोटे धब्बे दिखाई देते हैं। पहली बार में तो हम यही सोचते हैं कि शायद पेट साफ नहीं है या ब्रश ठीक से नहीं हुआ। हम जीभ साफ करने वाले (टंग क्लीनर) से उसे रगड़ने लगते हैं, लेकिन वो साफ नहीं होती। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो संभल जाइए। एनएचएस के अनुसार, यह कोई आम गंदगी नहीं, बल्कि मुंह का एक फंगल इन्फेक्शन हो सकता है, जिसे ओरल थ्रश (Oral Thrush) कहते हैं।

मुंह में ये सफेद दही जैसी परत आती कहां से है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, हमारे मुंह के अंदर पहले से ही कई तरह के छोटे-छोटे बैक्टीरिया और फंगस रहते हैं, जो चुपचाप अपना काम करते हैं और हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन कभी-कभी जब हमारे शरीर का बैलेंस बिगड़ता है, तो इनमें से एक फंगस (जिसे कैंडिडा कहते हैं) अचानक बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। यह वैसे तो किसी को भी हो सकता है, लेकिन छोटे बच्चों और बुजुर्गों में यह ज्यादा देखने को मिलता है।

इन लक्षणों से पहचानें ओरल थ्रश

  • दही जैसी सफेद परत।
  • रगड़ने पर लाल होना या खून आना।
  • स्वाद का पूरी तरह गायब होना।
  • खाने-पीने में जलन और दर्द।
  • मुंह के कोनों का कटना।

क्यों हो जाती है अचानक ये समस्या?

1. ज्यादा एंटीबायोटिक दवाएं खाना- जब हम किसी दूसरी बीमारी (जैसे बुखार या खांसी) के लिए भारी-भरकम एंटीबायोटिक गोलियां खाते हैं, तो वो दवाएं हमारे मुंह के अच्छे बैक्टीरिया को भी मार देती हैं। नतीजा ये होता है कि फंगस को पैर पसारने का खुला मौका मिल जाता है।

2. अस्थमा का इन्हेलर इस्तेमाल करना- जो लोग सांस या अस्थमा के लिए पंप (इन्हेलर) लेते हैं और दवा खींचने के बाद मुंह साफ नहीं करते, उनके मुंह में यह फंगस जल्दी पनपता है।

3. नकली दांतों की ठीक से सफाई न होना- जो बुजुर्ग मुंह में बत्तीसी या नकली दांत लगाते हैं और रात को उसे बिना साफ किए सो जाते हैं, उन्हें ओरल थ्रश होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

4.कमजोर इम्यूनिटी या मुंह का सूखना- अगर शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत कम है या मुंह में थूक (लार) कम बनता है, तो भी यह दिक्कत हो सकती है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।