तेजी से बदलती जीवनशैली में कमरदर्द आम हो गया है। एक शोध के अनुसार 50-70 फीसदी लोगों को कमरदर्द होता है। इनमें औसतन 40 फीसदी सिआटिका (गृध्रसी) के रोगी होते हैं। रीढ़ की संरचना में कुल 30 वर्टिब्रा होते हैं-सर्वाइकल-8, थोरासिक-12, लंबर-5, सेकरल-5। कमरदर्द के अधिकतर रोगियों में सबसे ज्यादा वर्टिब्रा संख्या 4, 5 (एल-4, एल-5) में कुछ खराबी आ जाती है तब उसे स्लिप डिस्क कहते हैं। इन्हीं रीढ़ की हड्डियों (वर्टिब्रा) में से हमारी सुषुम्ना नाड़ी गुजरती है जिससे हमें सभी शारीरिक क्रियाओं में मदद मिलती है जैसे चलना, दौडऩा, खड़े रहना, हाथ उठाना, मल-मूत्र निवारण आदि। जब वर्टिब्रा में खराबी आती है तो इन क्रियाओं को करने में शरीर परेशानी महसूस करता है, जिसे स्लिप डिस्क कहते हैं।