
कई बार गर्दन का बुरी तरह अकड़ जाना किसी गंभीर इन्फेक्शन या बीमारी का इशारा भी हो सकता है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- gemini)
Stiff Neck Symptoms: अक्सर जब सुबह सोकर उठने पर गर्दन घूमती नहीं है और उसमें तेज दर्द या जकड़न होती है, तो हम तुरंत सारा दोष तकिए पर मढ़ देते हैं। हम सोच लेते हैं कि रात को गलत तरीके से सो गए होंगे, इसलिए गर्दन अकड़ गई है। ज्यादातर बार ऐसा होता भी है, लेकिन हर बार बात इतनी साधारण नहीं होती। स्पाइन हेल्थ के अनुसार, कई बार गर्दन का बुरी तरह अकड़ जाना किसी गंभीर इन्फेक्शन या मेनिन्जाइटिस का लक्षण भी हो सकता है, जो एक खतरनाक संक्रमण है और जिसका तुरंत इलाज आवश्यक है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और हमें कब सावधान हो जाना चाहिए।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से गर्दन में दर्द या जकड़न होना बहुत आम है, जैसे;
अगर गर्दन इतनी ज्यादा अकड़ गई है कि उसे थोड़ा सा भी हिलाना मुश्किल हो रहा है, और उसके साथ शरीर में कुछ और दिक्कतें भी दिख रही हैं, तो यह मेनिन्जाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकता है। इस बीमारी में दिमाग और रीढ़ की हड्डी के आस-पास की नसों में बहुत गंभीर इन्फेक्शन या सूजन आ जाती है। अगर गर्दन की अकड़न के साथ नीचे लिखी कोई भी बात महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
अगर दर्द नॉर्मल है और कोई दूसरा गंभीर लक्षण (जैसे बुखार या सिरदर्द) नहीं है, तो आप इन घरेलू तरीकों से आराम पा सकते हैं;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
04 Jul 2026 11:00 am
