
Street food
डाइटिंग के दौरान कई लोग स्ट्रीट फूड का सेवन नहीं करते हैं। जबकि स्ट्रीट फूड खाने से आपका वजन नहीं बढ़ता है। कुछ स्ट्रीट फूड का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह टेस्ट में भी मजेदार होता है। इसलिए इस प्रकार के कुछ स्ट्रीट फूड का सेवन आप कर सकते हैं।
आप कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड का सेवन कर सकते हैं। जो ऑयली कम होते हैं और उनमें कैलोरी भी बहुत कम होती है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और डाइटिंग के दौरान इन्हें खाने से आपको किसी प्रकार की दिक्कत भी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं। वह कौन से फूड हैं। जिनका सेवन आप कर सकते हैं।
भेलपुरी का सेवन करें-
भेलपुरी एक तरह का नाश्ता है। जो काफी पसंद किया जाता है। इसमें ऑयल नहीं होता है। इसमें प्याज, सेव, टमाटर, इमली की चटनी आदि चीजें डाली जाती है। इसमें पुदीना, नींबू का रस आदि चीजें भी रहती है। जो सेहत के लिए फायदेमंद रहती है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम रहती है।इसलिए भेलपुरी का सेवन डाइटिंग के दौरान भी कर सकते हैं।
शकरकंद की चाट खाएं-
शकरकंद की चाट भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें तेल का उपयोग नहीं होता है और शकरकंद उबला हुआ रहता है। इसको आप उबालकर काट लें और इसमें चाट मसाला, जीरा पाउडर, काला नमक आदि भी डाल सकते हैं। इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है।
पनीर टिक्का खाएं-
पनीर टिक्का का सेवन भी आप डाइटिंग के दौरान कर सकते हैं। इससे वजन नहीं बढ़ता है। क्योंकि तंदूरी पनीर टिक्का में ऑयल नहीं रहता है और इसे आप आराम से खा सकते हैं। क्योंकि यह तंदूर में तैयार होता है। पनीर टिक्का खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।
Published on:
03 Aug 2021 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
