
Healthy juice
बारिश के मौसम में जामुन का Juice पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं और आंखों की रोशनी भी बढ़ाते हैं। तो आइए जानते हैं जामुन का जूस आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें - डिप्रेशन के लक्षण नजर आने पर तुरंत करें यह उपाय।
बारिश में मच्छरों से होने वाली कई बीमारियां घर कर लेती है। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, सर्दी खांसी आदि वायरल की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप इस मौसम में जामुन का जूस पीएंगे। तो यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगा।
यह होते हैं पोषक तत्व -
जामुन में मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी पाए जाते हैं। इसलिए यह शरीर के साथ ही डायबिटीज के रोगियों के लिए अमृत तुल्य होता है। आप जामुन के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा, मसूड़ों सहित शरीर के अन्य हिस्सों के लिए फायदेमंद होता है। कई चिकित्सक भी डायबिटीज के मरीजों को जामुन का सेवन करने की सलाह देते हैं। अगर आप रोजाना एक कप जामुन खाएंगे। तो इससे आपको 20 से 25 कैलोरी प्राप्त होगी। क्योंकि इसमें विटामिन ए होता है। जो आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें - ऐसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं।
एक गिलास पीए जामुन का रस-
जानकारी के अनुसार जामुन में विटामिन सी और विटामिन ए होते हैं। इसलिए आप रोजाना एक गिलास जामुन का रस पीए। इससे आंखों की रोशनी तो बढ़ेगी ही सही, साथ ही डायबिटीज में भी फायदा करेगी और आपकी सेहत भी बनी रहेगी। एक शोध के अनुसार आंखों की देखभाल के लिए विटामिन सी और ए का सेवन करना चाहिए, जो जामुन में होता है।
जूस नहीं तो जामुन खाएं -
अगर आप जामुन का रस बनाने में सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। तो आप सीधे जामुन भी खा सकते हैं। जामुन खाने से भी आपको यह फायदे मिलेंगे।
Published on:
03 Jul 2021 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
