24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसे बवासीर ना समझें! दस्त के साथ खून आना Ulcerative Colitis का हो सकता है संकेत, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें लक्षण और बचाव

अल्सरटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis) क्या है? जानें बड़ी आंत की इस क्रॉनिक बीमारी के मुख्य लक्षण, इसके होने के कारण और इससे राहत पाने के आसान व असरदार उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jun 24, 2026

what is ulcerative colitis,ulcerative colitis symptoms,causes of ulcerative colitis,

पेट में लगातार दर्द और खून वाली दस्त हो सकता है अल्सरटिव कोलाइटिस का संकेत- प्रतीकात्मक तस्वीर (photo- freepik)

Ulcerative Colitis Symptoms: क्या आपको काफी समय से पेट में मरोड़ उठ रही है? या फिर मोशन (दस्त) के रास्ते खून आ रहा है? अगर ऐसा है, तो इसे मामूली इंफेक्शन या बवासीर समझकर अनदेखा न करें। क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, ये लक्षण पेट की एक गंभीर बीमारी के हो सकते हैं, जिसे अल्सरटिव कोलाइटिस कहा जाता है। आज के समय में गलत खान-पान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण लोग इस बीमारी का शिकार तेजी से हो रहे हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण और कारण।

अल्सरटिव कोलाइटिस क्या है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, अल्सरटिव कोलाइटिस हमारी बड़ी आंत (Colon) से जुड़ी एक बीमारी है। इसमें बड़ी आंत के अंदरूनी हिस्से में सूजन आ जाती है और छोटे-छोटे घाव यानी छाले (Ulcers) बनने लगते हैं। यह लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है, जो पूरी तरह ठीक तो नहीं होती, लेकिन सही इलाज से इसे पूरी तरह कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसमें अक्सर ऐसा होता है कि कुछ समय के लिए बीमारी के लक्षण अचानक बढ़ जाते हैं (जिसे फ्लेयर-अप कहते हैं) और फिर कुछ समय के लिए सब कुछ बिल्कुल सामान्य हो जाता है।

बीमारी के मुख्य लक्षण

  • खून वाली दस्त।
  • पेट में तेज दर्द और मरोड़।
  • बार-बार टॉयलेट जाने की मजबूरी।
  • कमजोरी और वजन घटना।
  • बुखार और उल्टी भी हो सकती है।

यह बीमारी आखिर क्यों होती है?

इसका कोई एक सटीक कारण नहीं है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह समस्या हमारे इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) की गड़बड़ी के कारण होती है। जब हमारा इम्यून सिस्टम गलती से बड़ी आंत की अच्छी कोशिकाओं को ही दुश्मन मानकर उन पर हमला करने लगता है, तो आंतों में सूजन और छाले बन जाते हैं। इसके अलावा, अगर परिवार में पहले किसी को यह बीमारी रही हो (जेनेटिक्स), तो इसका खतरा बढ़ जाता है। मानसिक तनाव और खराब डाइट इस बीमारी को शुरू तो नहीं करते, लेकिन इसके लक्षणों को बहुत ज्यादा भड़का जरूर देते हैं।

बचाव और राहत पाने के आसान उपाय

  • ट्रिगर फूड्स से दूरी बनाएं।
  • तनाव को कम करें।
  • दर्द निवारक दवाओं से बचें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।